फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   The team at the Department of Electrical warp browning, indecency

विद्युत विभाग की टीम पर ताना तमंचा, अभद्रता

Tue, 28 Jun 2016 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Tue, 28 Jun 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
The team at the Department of Electrical warp browning, indecency
तेजाब से हमला - फोटो : अमर उजाला
 घिरोर क्षेत्र के गांव नगला राजा में बिजली चेकिंग टीम से गांववाले भिड़ गए। इस दौरान अभद्रता करते हुए एक अफसर पर तो तमंचा तानकर गोली मारने की धमकी भी दी गई। अभियंताओं और कर्मियों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। एसडीओ ने तमंचा सटाने वाले युवक समेत गांव के 40 लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है।  
विज्ञापन


बिजली विभाग के एसडीओ मनोज कुमार राय मंगलवार की शाम चार बजे जेई मुलायम सिंह यादव, सुधीर गौतम, सचिन कुमार, जितेंद्र कुमार, सुनील कुमार आदि के साथ नगला राजा चेकिंग को पहुंचे। इस दौरान ज्यादातर घरों में बगैर कनेक्शन कटिया लगाकर बिजली चोरी होती दिखी। टीम ने ऐसे 40 घरों को चिह्नित किया। जहां बगैर कनेक्शन बिजली का उपयोग किया जा रहा था। टीम ने इन घरों के केबल, तार काटने की कोशिश की, तो ग्रामीण एकत्रित हो गए। टीम को घेरकर अभियंता, कर्मचारियों से अभद्रता शुरू कर दी। इसी दौरान मुन्नेश ने तमंचा निकालकर टीम के एक सदस्य पर सटाकर जान से मारने की धमकी भी दी। पूरी टीम को धमकाते हुए गांव के बाहर कर दिया। सदस्यों ने गांव के बाहर आकर किसी तरह अपनी जान बचाई और इसकी जानकारी 100 नंबर डायल करके पुलिस को दी। यही नहीं बिजली विभाग के अफसरों ने काफी देर तक पुलिस आने का इंतजार भी किया। किसी सिपाही के भी नहीं आने पर खुद सभी सदस्य घिरोर थाने पहुंचे। जहां 40 लोगों के खिलाफ बिजली चोरी, सरकारी कार्य में बाधा डालने और अभद्रता करने की तहरीर दी। वहीं मुन्नेश के खिलाफ अलग से तहरीर दी गई है। वहीं एसडीओ ने पूरी घटना की जानकारी एक्सईएन के अलावा डीएम, एसपी को भी दे दी है। 
विज्ञापन


आरोपी के दो भाई भी हैं बिजली चोर
मैनपुरी। विद्युत टीम को जान से मारने की धमकी देनेे वाले मुन्नेश के दो भाई सुभाष और रामवीर भी बिजली चोरी करते मिले हैं। उनके घरों पर कटिया से बिजली जल रही थी। टीम ने जब रिपोर्ट लिखाने की बात कही तो वहां मौजूद मुन्नेश ने तमंचे से धमकाते हुए टीम को खदेड़ दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद से सहमे हैं कर्मचारी 
मैनपुरी। अधीक्षण अभियंता एके श्रीवास्तव ने एसपी से फोन पर बात की। कहा कि अभियान शासन के निर्देश पर चल रहा है। टीम के सदस्यों के साथ वारदात करने वालों को जेल भेजा जाना चाहिए। इस घटना के बाद से कर्मचारी भयभीत हैं। अगर आरोपी नहीं पकड़े गए तो कर्मचारी अभियान नहीं चला सकेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed