फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   The suspect shot the man in whistleblowing

मुखबिरी के शक में युवक को गोली मारी

Tue, 15 Nov 2016 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Tue, 15 Nov 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
The suspect shot the man in whistleblowing
मुखबिरी के शक में युवक को गोली मारी - फोटो : अमर उजाला
मुखबिरी के शक में युवक को गोली मार दी गई। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोप है कि इस दौरान उसके परिवारवालों को भी पीटा गया। जिससे वे घायल हो गए। मामले में पूर्व प्रधान प्रताप सिंह, सतीश, राजीव, रनवीर सिंह नामजद समेत अज्ञात लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

गांव गंगरवाला में बीते नौ अक्तूबर को चारा लेने गई वृद्धा राजबेटी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में दर्ज मुकदमे में गंगरवाला निवासी रिंकू नामजद आरोपी है।
विज्ञापन

बीते सोमवार पुलिस को सूचना मिली थी कि रिंकू अपने रिश्तेदार रायपुर निवासी पूर्व प्रधान प्रताप सिंह के घर में छिपा है। जानकारी पर कई थानों की फोर्स ने प्रताप सिंह के घर की घेराबंदी कर ली। दबिश के दौरान प्रताप सिंह के परिवारीजनों ने गांव में चोर आने की अफवाह उड़ा दी। घटना के बाद प्रताप सिंह और गांव के लोगों ने पुलिस पर हमला बोल दिया और जमकर पत्थर फेंके। हालांकि पुलिस आरोपी रिंकू को पकड़ने में कामयाब रही। रिंकू को थाना बेवर ले जाया गया। रिंकू के परिवारीजनों का आरोप है कि उसे पकड़वाने में रायपुर के रनवीर सिंह ने मुखबिरी की। मंगलवार सुबह रनवीर सिंह को गोली मार दी गई। गोली रनवीर के सीने में लगी, उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया है। मामले में पुलिस ने रनवीर के बेटे की तहरीर पर पूर्व प्रधान प्रताप सिंह, सतीश, राजीव, रनवीर सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिंकू बोला, मुझे साजिशन फंसाया गया
 गांव गंगरवाला निवासी रिंकू पर वृद्धा की हत्या का आरोप है। जब पुलिस उसे पकड़कर ले जा रही थी तब उसका कहना था कि उसे रंजिशन फंसाया गया है। वर्ष 2013 में उसकी बहन की हत्या कर दी गई थी। इसके चलते ही उसका नाम रिपोर्ट में दर्ज कराया गया है।


सोमवार रात पुलिस पर कर दिया था पथराव
रायपुर गांव में रिंकू के छिपे होने की सूचना पर पहुंची पुलिस को लेने के देने पड़ गए। दबिश के दौरान एकजुट हुए रिंकू के रिश्तेदार पक्ष के लोग और ग्रामीणों ने पुलिस पर हमला बोल दिया और उन पर जमकर पथराव किया। काफी देर तक घटना के बाद पुलिस ने अपना परिचय दिया। इसके बाद ही ग्रामीण शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed