फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   The slow speed of vehicles in dense fog occurred

घने कोहरे में वाहनों की रफ्तार हुई धीमी

Wed, 18 Jan 2017 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Wed, 18 Jan 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
The slow speed of vehicles in dense fog occurred
घने कोहरे में वाहनों की रफ्तार हुई धीमी - फोटो : अमर उजाला
पिछले दो दिनों से जारी शीतलहर कम होने का नाम नहीं ले रही है। मंगलवार देर रात से शुरू हुआ कोहरा सुबह 10 बजे तक रहा। घने कोहरे ने सड़कों पर वाहनों के पहियों की रफ्तार थाम दी। वहीं शीतलहर के बीच आद्रता में इजाफे से अब गलन भरी सर्दी का एहसास और होने लगा है। यही नहीं कड़ाके की सर्दी में बच्चों को भी स्कूल जाना पड़ा। न्यूनतम तापमान भी लुढ़ककर 7.2 डिग्री सेल्सियस पर आ गया।
विज्ञापन


बुधवार को सुबह इस कदर घना कोहरा था कि 10 मीटर की दूरी का भी कुछ नजर नहीं आ रहा था। घने कोहरे के कारण मंगलवार की रात करीब 10 बजे से ही आवागमन बाधित हो गया था। बुधवार को सुबह 10 बजे तक सड़कों पर वाहनों के पहियों की रफ्तार भी नहीं बढ़ सकी। रात में चलकर सुबह पहुंचने वाली रोडवेज बसें दो से तीन घंटे देरी से आईं। वहीं कालिंदी एक्सप्रेस तीन घंटे और सुबह आने वाली दोनों पैसेंजर ट्रेनें भी दो घंटे देरी से पहुंची।
विज्ञापन


शीतलहर और बढ़ी आद्रता के चलते लोग सुबह और रात के समय गलन भरी सर्दी से खासे परेशान हैं। नमी का आलम यह है कि लोगों को सोने के बिस्तर, पहनने के कपड़े, जूते आदि सभी ऐसे लग रहे हैं कि जैसे किसी ने उस पर पानी की हल्की फुहार छोड़ दी हो। यही कारण रहा कि लोगों ने धूप का आनंद भी कांपते हुए उठाया। अत्यावश्यक कामकाज से ही लोग घरों से बाहर कपड़ों के लबादे के साथ निकले और जल्द ही घरों में वापस हो गए। कुरावली में अभिभावकोें ने सर्दी से नौनिहालोें को बचाने के लिए डीएम से विद्यालयों का अवकाश कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed