{"_id":"571e57ee4f1c1b443ea916ad","slug":"the-scorching-heat-of-the-fierce-frown-face","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी के कड़े तेवर ने झुलसाए चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी के कड़े तेवर ने झुलसाए चेहरे
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
Updated Mon, 25 Apr 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
गर्मी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्मी के तेवर कड़े होते जा रहे हैं। अधिकतम तापमान बढ़कर 41 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। सुबह नौ बजे के बाद से ही सूरज की तपिश आग बरसा रही है। छात्र बमुश्किल स्कूल जा पा रहे हैं। सोमवार को बादल छाए तो लगा गर्मी से कुछ राहत मिलेगी लेकिन फिर सूरज की तपिश ने झुलसा दिया।
सोमवार सुबह 11 बजे के बाद शुरू हुए हवा के गर्म थपेड़ों ने लोगों को बेहाल कर दिया। दोपहर में बादल छाए लेकिन सूर्यदेव का कहर इस कदर टूटा कि वह भी राहत नहीं दे सका। छुट्टी होने पर स्कूल से घर तक का सफर बच्चों के लिए मुसीबत से कम नहीं है। बाजारों में भी गर्मी का सन्नाटा साफ झलका। सुबह ग्यारह से शाम चार बजे तक चहल-पहल कम ही नजर आई।