फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   The robbery at the fertilizer seller place in Mainpuri could not be revealed

UP: खाद विक्रेता के घर लूट, चाैकीदार को गोली मार लाखों का माल ले गए बदमाश; इन सवालों के जवाब तलाश रही पुलिस

Thu, 23 Jan 2025 08:10 PM IST
अरुन पाराशर संंवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संंवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: अरुन पाराशर Updated Thu, 23 Jan 2025 08:10 PM IST
सार

24 घंटे बाद भी खाद विक्रेता के यहां हुई लूट के मामले में खाली हाथ है। पुलिस को शक है कि वारदात में किसी परिचित का हाथ है। बदमाश जानते थे कि घर पर परिवार नहीं है। लेकिन अचानक से परिवार शादी में से आ गया।

विज्ञापन
The robbery at the fertilizer seller place in Mainpuri could not be revealed
घटनास्थल पर पड़ताल करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मैनपुरी के स्टेशन रोड पर रहने वाले खाद विक्रेता के घर से लाखों रुपये की लूट और घिरने पर चौकीदार को गोली मारने वाले बदमाश अभी तक बेसुराग हैं। कोतवाली पुलिस अब तक वारदात के खुलासे के लिए न तो किसी संदिग्ध को पकड़ सकी है और न ही घटना करने वालों की जानकारी जुटा सकी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र में स्टेशन रोड पर खाद विक्रेता नरसिंह गुप्ता के घर में मंगलवार देर रात बदमाशों ने वारदात की थी। घर से लाखों के जेवर, नकदी लेकर घर से निकलने के दौरान जब परिजन व चौकीदार सामने आए तो बदमाश ने चौकीदार विनोद भदौरिया को गोली मारी और भाग गए थे। दीवार कूदकर भागने के दौरान पीछा करने पर स्थानीय लोगों पर भी फायर किया था।
विज्ञापन


भाग रहे बदमाशों की तस्वीरें सीसीटीवी कैमरे में कैद हैं। पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा के निर्देशन में एसपी सिटी राहुल मिठास, सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह सहित अन्य टीमें खुलासे के प्रयास में लगी हैं। लेकिन घटना के दो दिन बाद भी कोतवाली पुलिस के हाथ खाली हैं। हालांकि पुलिस घटनास्थल के आसपास गलियों में लगे सभी सीसीटीवी के फुटेज जुटा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

कहां से आए थे बदमाश
खाद विक्रेता के घर से चोरी और चौकीदार को गोली मारने की घटना को अंजाम देने वाले बदमाश जिले के हैं या बाहरी, इसकी कयासबाजी चल रही है। जब तक अपराधी पकड़े नहीं जाते, तब तक यह कहना मुश्किल होगा कि बदमाश कौन थे। लेकिन जिस तरह से घटनाक्रम अंजाम दिया गया। उससे लगता है कि कोई जानता था कि खाद विक्रेता के परिजन एक शादी समारोह में गए हैं।

रात को उनके वापस आने की संभावना नहीं है, इसकी वजह शादी खाद विक्रेता की भतीजी की थी। मगर, देर रात किसी कारणवश परिवार के कुछ लोग घर पर आए और चोरों की इस सोच पर पानी फिर गया। अब बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी पुलिस के लिए चुनौती है।

चोर-लुटेरों को लिया जा रहा रडार पर
पुलिस को लगता है कि चोरी और गोली मारने की घटना किसी आदतन अपराधी ने की है। पुलिस पूर्व में चोरी-लूट में जेल गए अपराधियों को रडार पर ले रही है। कइयों को पूछताछ के लिए उठाया गया है। कितने अपराधी इस समय खुले घूम रहे हैं, कितने जेल में हैं और कितने जिला छोड़ कर जा चुके हैं। सभी का डाटा सीओ सिटी के निर्देशन में टीम जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed