फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   The rain did not come clean drains

बरसात आने को है नहीं हुई नालों सफाई

Fri, 10 Jun 2016 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Fri, 10 Jun 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
The rain did not come clean drains
बरसात आने को है नहीं हुई नालों सफाई - फोटो : अमर उजाला
मानसून की दस्तक होेने में मुश्किल से एक पखवारा बचा है। पर पालिका प्रशासन शहर के नालों की सफाई तक नहीं करा सका है। इसके कारण बारिश कस्बे की सड़क और गलियां तालाब बन सकते हैं। जलनिकासी नहीं होने से लोगों को दिक्कतें झेलनी पड़ेगी। ईओ रामपाल यादव का दावा है कि 30 जून से पहले सभी नालों की सफाई का काम पूरा करा लिया जाएगा।  
विज्ञापन

केरल में मानसून आ चुका है। मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि उत्तर भारत में 15 से 20 दिनों से यह सक्रिय हो जाएगा। पर, अभी तक नगर पालिका बारिश के पानी की निकासी के लिए नालों की सफाई का काम पूरा नहीं करा सकी है। देखें तो 73 नालों में से 61 नालों की सफाई करा दिए जाने की बात पालिका प्रशासन कर रहा है। हालांकि जिन नालों की सफाई का दावा पालिका प्रशासन कर रहा है। उन नालों में भी सिल्ट भरी हुई है। लोगों की लगातार शिकायतों के बाद भी पालिका प्रशासन के अफसर इस ओर गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि नालों की सफाई में सबसे ज्यादा दिक्कत सफाईकर्मियों की कमी से है। पहले यहां 11-12 गैंग सफाई का कार्य कर रहे थे, वहीं अब मात्र 7-8 गैंग ही कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन

इनसेट
पूर्व में साफ हुए नाले गंदगी से अटे
मैनपुरी। मोहल्ला गुलाब बाग, स्टेशनरोड, देवी रोड आदि क्षेत्र में रहने वाले लोगों का कहना है कि लगभग 15-20 दिन पूर्व कुछ सफाई कर्मचारी आए थे। उन्होंने नाले की सफाई की खानापूर्ति की थी। सिल्ट नहीं निकाली गई। इसी तरह स्टेशन रोड पर रहने वाले प्रवीन कुमार अवस्थी का कहना है कि कुछ दिन  कर्मचारी नाले की सफाई कर गए थे। तलीझाड़ सफाई न होने से नाला फिर कचरे से भर गया है। इससे बारिश होने पर जल निकासी नहीं हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed