फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   The Prime Minister appealed to the public's mind

जनता को भा गई पीएम के मन की बात

Sun, 24 Apr 2016 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Sun, 24 Apr 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
The Prime Minister appealed to the public's mind
आयोजन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
पीएम के मन की बात कार्यक्रम रविवार दोपहर तीन बजे से प्रसारित हुआ। इसको जिले में लोगों ने बड़े ही गौर से सुना। भाजपा पदाधिकारियों ने भी कई स्थानों पर उक्त कार्यक्रम को सुनवाने की व्यवस्था की थी।
विज्ञापन


दीवानी के पास स्थित ग्राम भोजपुरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को ग्रामीणों को सुनवाने की व्यवस्था की। पीएम ने देश में सूखा, शिक्षा, गंगा की सफाई और गैस सब्सिडी छोड़ने के बारे में बात की है। उस पर लोगों ने मिली जुली प्रतिक्रिया दी है। इस दौरान पूर्व विधायक अशोक चौहानव, मंजूषा चौहान, सूरजपाल सिंह, अहिबरन सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन


अजीतगंज स्थित प्राथमिक विद्यालय में ग्राम प्रधान विनीता देवी ने पीएम की मन की बात ग्रामीणों को सुनवाने की व्यवस्था की थी। गिरीश चंद्र श्रीवास्तव का कहना है कि मन की बात कार्यक्रम बहुत ही अच्छा है। बशर्ते इसमें बताई गई बात लागू हों। सुंदर लाल यादव का कहना है कि इस प्रकार के कार्यक्रम से सरकारी योजनाओं में पारदर्शिता आएगी। इस दौरान महेंद्र यादव, ग्याप्रसाद शर्मा, अवधेश कठेरिया, राजेशकुमार आदि मौजूद थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

करहल में नितिन चतुर्वेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने जिस ढंग से जल संकट को लेकर बात की शुरुआत की, वह सही भी है। भीषण गर्मी के इस दौर में कई राज्य सूखे की गंभीर समस्या से ग्रस्त है। जल का सदुपयोग करना हमें सीखना ही होगा। जिलेदार सिंघ कहते हैं कि विकास की अंधी दौड़ हमारे पर्यावरणीय सुरक्षा कवच को तहस नहस करती चली जा रही है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed