{"_id":"9097a7bc78444499c1c83954cefab8ee","slug":"the-nomination-of-candidates-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रत्याशियों ने किया नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रत्याशियों ने किया नामांकन
Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User
ब्यूरो अमर उजाला, मैनपुरी
ब्यूरो अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: Anonymous User
Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
बेवर ब्लॉक में द्वितीय चरण में होने वाले ग्राम प्रधान चुनाव को लेकर भारी संख्या में क्षेत्र के सैकडों प्रत्याशियों ने गुरूवार को नामांकन किया।वहीं कुछ प्रत्याशी गुरूवार को शुभ न मानते हुए नामांकन स्थल से लौट गए।पुलिस द्वारा नामांकन स्थल पर विशेष पहरा लगाया गया जिसके चलते किसी प्रकार की कोई परेशानी पैदा नहीं हुई। जिलाधिकारी चन्द्रपाल सिंह,पुलिस अधीक्षक राकेश शंकर,उपजिलाधिकारी महेशप्रकाश गुप्ताने मौके पर पंहुचकर स्थिति का जायजा लिया।
बेवर ब्लॉक की 12न्याय पंचायतों के 87ग्राम पंचायतों के लिए गुरूवार और शुक्रवार को नामाकंन प्रक्रिया रखी गई है। बेवर ब्लॉक में ग्राम प्रधान के 8 7ग्राम पंचायतों के लिए7अनुसूचित जाति महिला,13पुरूष,8पिछडा वर्ग महिला,16पुरूष,14सामान्य महिला,और 29अनारक्षित सीटों के लिए कुल 1079सदस्यों का चुनाव द्वितीय चरण में होगा। जिसके लिए गुरूवार को सैकडों प्रत्याशियों ने नामाकंन स्थल बेवर ब्लॉक में अपने अपने नामांकन किए।ग्राम प्रधान पद के प्रत्याशियों के हजारों की तादाद में आए समर्थक जीटीरोड और रामलीला मैदान में डटे रहे। मुख्य मार्ग पर जाम की स्थिति को लेकर कई बार पुलिस द्वारा भीड को मार्ग से हटाया गया।ग्राम प्रधान के पद पर अधिकतर पूर्व प्रधानों ने एक बार फिर अपनी किस्मत को आजमाने के लिए नामाकंन किया है वहीं कु छ ग्राम पंचायतों के आरक्षण में बदलाव होने पर पूर्व प्रधान अपने चहेतों को चुनाव लडवा रहे हैं।निर्वाचन अधिकारी राजकुमार,वीडीओ कर्मराज,वरिष्ठ सहायक हरी सिंह शाक्य समेत समस्त कर्मचारी व्यवस्थाओं में लगे रहे।