{"_id":"5929c28b4f1c1b267b535e5b","slug":"the-murder-of-the-lover-couple-not-explored","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौका तलाश कर तो नहीं की गई प्रेमी युगल की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौका तलाश कर तो नहीं की गई प्रेमी युगल की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी।
Updated Sat, 27 May 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के गांव जिलही में शुक्रवार को प्रेमी युगल की हत्या कहीं मौका तलाश कर तो नहीं की गई। वहीं युवती का गर्भवती होना भी आत्महत्या की कहानी को उलझा रही है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच में जुटी है।
गांव जिलही निवासी वीरबल पर गांव के प्रधान के भाई की हत्या का आरोप था। छह माह पूर्व ही वह जमानत पर छूटकर आया था। विपक्षियों से उसकी जान को खतरा था इसी वजह पिता ने उसे मोहल्ला काजीटोला में किराए का मकान दिला रखा था। मगर शुक्रवार को उसकी व प्रेमिका की मौत हो गई। पुलिस घटना को आत्महत्या मान रही है। वहीं परिवारीजनों की ओर से भी कोई तहरीर न दिए जाने से मौत का राज गहरा गया है। हो सकता है कि रंजिश मान रहे लोगोें ने ही मौका पाकर हत्याकांड को अंजाम दिया हो और घटना को आत्महत्या दिखाने के लिए पूरा षड्यंत्र रचा हो। वहीं घटना का दूसरा पहलू आनर किलिंग के संकेत भी दे रहा है। मृतक की मां की मानें तो कई बार लड़की व परिवारीजनों को समझाया गया मगर दोनों में से कोई भी नहीं माना। वहीं युवती के चार माह गर्भवती होने की जानकारी से इंकार करना भी युवती के परिवारीजनों पर संदेह बढ़ा रहा है। हालांकि उक्त मामले में पुलिस सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है। मगर तहरीर न मिलने से पुलिस की मुश्किलें बढ़ने के साथ ही सही खुलासे की उम्मीद भी कम है।