{"_id":"56fac14a4f1c1bc84ff00428","slug":"the-model-explained-by-the-importance-of-science","type":"story","status":"publish","title_hn":"मॉडल बनाकर बताया विज्ञान का महत्व ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मॉडल बनाकर बताया विज्ञान का महत्व
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Tue, 29 Mar 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
मॉडल बनाकर बताया विज्ञान का महत्व
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय इंटर कालेज के सभागार में राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत जनपद स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
प्रदर्शनी का शुभारंभ सदर विधायक राजकुमार उर्फ राजू यादव ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। विधायक ने छात्र-छात्राओं द्वारा बनाए गए मॉडलों का मूल्यांकन किया। उन्होंने कहा कि यह छात्र-छात्राओं के भविष्य के लिए विज्ञान प्रदर्शनी बेहतर है। इससे बाल विज्ञानियों के अंदर छिपी प्रतिभाएं निखर कर सामने आ रही हैं। प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने जल संचय एवं भू-गर्व जल रिचार्ज, प्रदूषण रोकने, इलेक्ट्रॉनिक एवं गैस, पानी से बिजली बनाने आदि संबंधित मॉडल प्रस्तुत किए। इसमें से 20 को सर्वश्रेष्ठ मॉडल के रूप में चुना गया। निणार्यक मंडल में प्रधानाचार्या सुमन यादव, डा. वेदप्रकाश, डा. अबरार अली शामिल रहे। डीआईओएस आरपी यादव, प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार, जेसी त्रिपाठी, राजेश चंद्र सक्सेना, डा. सुनील कुमार, कमल यादव, संतोष कुमार शाक्य ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। इस मौके पर श्रीकृष्ण यादव, धीरेंद्र सिंह चौहान, एसपी सिंह, विवेक कुमार, नीतू सिंह, दीप्ति वर्मा, आदि शिक्षक मौजूद रहे।