फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   The meeting discussed the election management

बैठक में की चुनाव प्रबंधन पर चर्चा

Fri, 27 Jan 2017 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Fri, 27 Jan 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
The meeting discussed the election management
घोषणापत्र जारी करते अखिलेश-डिंपल यादव - फोटो : ANI
कांग्रेस और सपा के बीच हुए गठबंधन के बाद कांग्रेस कार्यालय मंडी धर्मदास पर गठबंधन की संयुक्त बैठक हुई। सपा प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को हुई बैठक में सांसद तेजप्रताप सिंह यादव ने कहा विधानसभा चुनाव में गठबंधन की ही सरकार बनेगी। सपा कार्यकर्ता पूरी तरह कांग्रेस के साथ है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष संकोच गौड़ ने कहा कांग्रेस हाईकमान ने गठबंधन का निर्णय लेकर सांप्रदायिक ताकतों को सत्ता से दूर रखने की जो कोशिश की है उसे कार्यकर्ता पूरा करेंगे। गठबंधन के प्रत्याशियों को जिताने के लिए सभी कार्यकर्ता एकजुट हैं। सपा अध्यक्ष खुमान सिंह वर्मा ने कहा प्रदेश और देश में अलगाववाद की बात करने वालों को चुनाव में शिकस्त देनी है। समान विचारधारा के चलते ही सपा और कांग्रेस का गठबंधन हुआ है। एमएलसी अरविंद प्रताप यादव, सपा प्रत्याशी किशनी ब्रजेश कठेरिया, भोगांव आलोक शाक्य, कांग्रेस के फैयाज अहमद सिद्दीकी, डा. उमेश टिंगल ने विचार व्यक्त किए। मुंशीलाल शाक्य, किशन बहादुर उपाध्याय, मनोज चतुर्वेदी, अनिल पालीवाल, मतीन सिद्दीकी, फरीद अली, हरीओम कश्यप, रमेश वर्मा, कुमार वैभव, मानसिंह शाक्य, मुन्नालाल गुप्ता, धीरज श्रीवास्तव, शिवराज यादव, भीमसेन कठेरिया आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed