{"_id":"5798b4ac4f1c1b144621e156","slug":"the-legislator-however-but-then-forgot-to-list-budget","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूची तो दी मगर लेकिन बजट देना भूले विधायक जी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूची तो दी मगर लेकिन बजट देना भूले विधायक जी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
Updated Wed, 27 Jul 2016 10:35 PM IST
विज्ञापन
बजट
- फोटो : Demo Pic.
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में विधायकों ने रीबोर कराने और नए हैंडपंप लगाने के लिए जलनिगम को सूची तो दे दी लेकिन विधायक निधि देना ही भूल गए। यही वजह है कि हैंडपंपों का बुरा हाल है। कई रीबोर होने को पड़े हैं तो कई स्थानों पर जरूरत के बाद भी नए हैंडपंप नहीं लग पा रहे हैं। बजट नहीं होने की बात कहकर विभाग पल्ला झाड़ रहा है।
जिले के खराब हैंडपंपों को रीबोर कराने और जरूरत वाले स्थानों पर नए हैंडपंप लगाने के लिए एमएलए और एमएलसी ने सूची तो दे दी लेकिन विधायक निधि से रुपये देना भूल गए। इसके चलते जिले के खराब हैंडपंप रीबोर हो पा रहे हैं और न ही जरूरत वाले स्थानों पर नए हैंडपंप लग पा रहे हैं। इसके चलते कई स्थानों पर लोगों को पेयजल समस्या से जूझना पड़ रहा है।
बरनाहल क्षेत्र का बुरा हाल
मैनपुरी। बरनाहल क्षेत्र का सबसे बुरा हाल है। इस क्षेत्र में सबसे ज्यादा हैंडपंप रीबोर होने के लिए हैं। कई क्षेत्रों में हैंडपंपों की जरूरत भी है। वाटर लेबल कम होने के कारण लोग पहले से ही पानी के लिए परेशान हैं अब जलनिगम के पास बजट नहीं होने के कारण लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
विधायकों द्वारा दी गई सूची
विधायक सदर-97
विधायक किशनी-100
विधायक करहल-100
विधायक भोगांव-59
एमएलसी जगवीर किशोर जैन- 37
एमएलए, एमएलसी ने रीबोर और नए नल लगाने के लिए सूची तो दी है मगर विधायक निधि से रुपया नहीं दिया है। शासन ने भी कोई बजट स्वीकृत नहीं किया है। विभाग के पास बजट नहीं होने के कारण खराब हैंडपंप रीबोर हो पा रहे हैं और न ही चिन्हित स्थानों पर नए नल लग पा रहे हैं।
- ओमवीर दीक्षित, अधिशासी अभियंता जलनिगम