फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   The knock monsoon, rains Jmajm

मानसून ने दी दस्तक, झमाझम हुई बारिश

Mon, 11 Jul 2016 10:53 PM IST
मैनपुरी अमर उजाला ब्यूरो
मैनपुरी अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 11 Jul 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
The knock monsoon, rains Jmajm
मानसून ने दी दस्तक, झमाझम हुई बारिश - फोटो : अमर उजाला
आखिर जिले में मानसून ने दस्तक दे ही दी। दो दिन तक हुई झमाझम बारिश ने लोगों को राहत पहुंचाई। सोमवार को हुई चालीस मिनट की बारिश ने पूरे शहर को जलमग्न कर दिया। शहर के निचले मोहल्लों में हुए जलभराव से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

रविवार से ही आसमान पर काली घटाएं उमड़नी शुरू हो गईं थीं। दोपहर एक बजे के बाद कभी तेज तो कभी रिमझिम बारिश होती रही। वहीं सोमवार सुबह 10 बजे तक बूंदा बांदी का दौर जारी रहा। सुबह 10 बजे के बाद हुई झमाझम बारिश से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। बारिश से कई मोहल्लों में जलभराव के हालात बन गए। बारिश के बाद निकली तेज धूप ने गर्मी और उमस ने लोगों का जीना जीना मुहाल कर दिया। वहीं अच्छी बारिश ने किसानों की उम्मीदें बढ़ा दी हैं। वहीं करहल, भोगांव, घिरोर, कुरावली, किशनी और कुसमरा क्षेत्र में भी कभी तेज तो कभी रिमझिम बारिश से फसलों को लाभ हुआ है। किसानों के अनुसार भले ही धान के लिए यह बारिश नाकाफी है लेकिन मौसम के रुख को देखते हुए अच्छी बारिश होने की संभावना बढ़ गई है। देर शाम तक आसमान पर छाई काली घटाएं देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि अच्छी बारिश होगी। बारिश के बाद से अधिकतम तापमान गिरकर 32.8 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। वहीं न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed