{"_id":"5820b8d54f1c1ba16fb373cd","slug":"the-kidnapped-driver-operator-roadways","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज के चालक-परिचालक को किया अगवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज के चालक-परिचालक को किया अगवा
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Mon, 07 Nov 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
रोडवेज के चालक-परिचालक को किया अगवा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस से मामूली टक्कर लगने पर स्कार्पियो सवार लोगों ने रोडवेज बस के चालक परिचालक की पिटाई कर दी। इसके बाद दोनों को गाड़ी में डालकर अगवा कर ले गए। सूचना मिलने ही पुलिस ने चेकिंग शुरू कराई। बाद में गांव नगला दौलत से चारों लोगों को गिरफ्तार कर अगवा चालक-परिचालक को मुक्त कराया। चालक की तहरीर पर चारों लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
शिकोहाबाद डिपो की बस सोमवार दोपहर 12:30 बजे के लगभग सवारियां लेकर मैनपुरी आ रही थी। बस को चालक अवधेश सिंह निवासी गांव पचपुखड़ा थाना बेवर चला रहा था। थाना दन्नाहार की सीमा में प्रवेश करते ही अचानक बस स्कार्पियो से रगड़ गई। इसके बाद स्कार्पियो में बैठे लोगों ने बस का पीछा शुरू कर दिया। कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला दौलत के समीप बस को रुकवाने के बाद चालक अवधेश सिंह और परिचालक तुलाराम निवासी गांव तिलियानी थाना बेवर के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद दोनों को जबरदस्ती गाड़ी में डालकर ले गए। अपहरण की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस के होश उड़ गए। आनन-फानन में पुलिस की कई टीमें स्कार्पियो सवारों की तलाश में दौड़ गईं।
करीब आधा घंटे तक चली इस कवायद के बाद कोतवाली पुलिस ने गांव नगला दौलत के समीप से स्कार्पियो को पकड़ लिया। साथ ही उसमें सवार नवीन, संजीव निवासी गांव बदनपुर थाना दन्नाहार, पंकज निवासी गांव नगला दौलत थाना कोतवाली और प्रवीन सक्सेना गांव रुरिया खिरिया थाना दन्नाहार को गिरफ्तार कर लिया। अपहृत चालक-परिचालक को मुक्त कराने के बाद गाड़ी को कब्जे में लेकर थाने ले आए।
विज्ञापन
चालक की तहरीर पर चारों आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। त्वरित कार्रवाई पर पुलिस टीम को दो हजार रुपये का इनाम दिया गया है।
सुनील कुमार सक्सेना, एसपी मैनपुरी