फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   The half-hour relief from the heat by rain Jmajm

आधा घंटे की झमाझम बारिश ने दी गर्मी से राहत

Sun, 18 Sep 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Sun, 18 Sep 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
The half-hour relief from the heat by rain Jmajm
बारिश - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
रविवार को झमाझम बारिश ने उमस भरी गर्मी से बेचैन लोगों को भले ही ठंडक भरी राहत दिलाई, लेकिन इतनी तेज बरसात से कई मोहल्लों में जलभराव हो गया। साथ ही घरों में भी पानी घुस गया। इससे लोगों को खासी परेशानी हुई। 
विज्ञापन

कचहरी रोड स्थित मिशन कंपाउंड में रविवार दोपहर बाद हुई बारिश से जलभराव हो गया। पूरी गली पानी से लबालब दिखी। जब तक बारिश हुई लोग अपने घरों में ही कैद रहे। बारिश थमने के बाद तो स्थिति और भी ज्यादा खराब रही। घरों से बाहर आने के लिए लोग जलभराव के कम होने का इंतजार करते रहे। यही हाल मोहल्ला गाड़ीवान का रहा। आधे घंटे तक हुई बारिश ने मोहल्ले की सभी सड़कों को जलमग्न कर दिया। नालियों की सफाई न होने के कारण नालियों का गंदा पानी भी सड़कों पर भर गया। यहां भी पूरी तरह से लोगों का आवागमन ठप रहा। 
विज्ञापन

स्टेशन रोड पर बारिश के कारण हुए जलभराव से आवागमन पूरी तरह से ठहर गया। बारिश थमते ही कोचिंग और अन्य संस्थानों से छूटे लोग जलभराव के बीच से होकर निकलने का प्रयास करते रहे। शहर के कई मोहल्ले और गलियों में जलभराव की स्थिति बन गई। वहीं सुबह से गर्मी से बेचैन लोगों को बारिश होने के बाद राहत मिली। साथ ही किसान भी खुश नजर आए। उनकी फसलों को बारिश होने फायदा होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed