फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   The government will take stern action on Mafia copy

नकल माफिया पर सरकार करेगी सख्त कार्रवाई

Fri, 09 Jan 2015 12:05 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी Updated Fri, 09 Jan 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
The government will take stern action on Mafia copy
प्रदेश के माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री महबूब अली ने शिक्षकों से कहा कि शिक्षा को गुणवत्तायुक्त बनाया जाए। वहीं नकलविहीन परीक्षा कराने में सहयोग दें। शिक्षकों के ऊपर बहुत बड़ी जिम्मेदारी है।  राज्यमंत्री अली गुरुवार को स्थानीय जैन इंटर कालेज में आयोजित इटावा, मैनपुरी, कन्नौज जनपद के माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने इस बात पर चिंता जताई कि वर्तमान में शिक्षा के स्तर में काफी गिरावट आ गई है। शिक्षक अपने दायित्व से मुंह चुराते नजर आते हैं। बच्चों को पुस्तक ज्ञान के साथ ही व्यवहारिक और सामाजिक ज्ञान भी देना होगा। उनमें संस्कार भी पैदा किए जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ ही बच्चों को खेलकूद और सामाजिक गतिविधियों में भागीदारी कराना चाहिए। बच्चों को समझना चाहिये कि मेहनत करने, दौड़ने भागने से वे सेहतमंद रहेंगे।  
विज्ञापन

शिक्षा राज्यमंत्री ने प्रधानाचार्यों का विद्यालय सत्र जुलाई से बदलकर अब अप्रैल से मार्च तक करने के प्रस्ताव के बारे में भी जानकारी दी। आगामी बोर्ड परीक्षाओं के संबंध में भी उन्होंने प्रधानाचार्यों के साथ चर्चा की। साथ ही कहा कि बोर्ड परीक्षाओं को पूर्ण नकलविहीन बनाने के प्रति पूरी गंभीरता और सख्ती से कार्य किया जाना चाहिए। राज्यमंत्री अली का स्वागत किया गया। स्वागतकर्ताओं में प्रबंधक धरणीधर जैन, उपप्रबंधक पंकज भारतीय, डा. अशोक कुमार जैन, प्रधानाचार्य यदुवीर नारायण दुबे शामिल हैं। बैठक में माध्यमिक शिक्षा संयुक्त निदेशक कानपुर मंडल राजेंद्र प्रसाद, रमेश उपाध्याय आगरा और जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र प्रकाश इटावा, राजेंद्र यादव मैनपुरी, कमलेश यादव कन्नौज और आगरा जिला वि. नि. और मैनपुरी के सहायक जिला विनि विजय पाल सिंह के अलावा प्रधानाचार्य परिषद मैनपुरी के अध्यक्ष डॉ. एके सिंह राठौर मंत्री हरिप्रसाद, माध्यमिक शिक्षक संघ मैनपुरी के जिला अध्यक्ष कृष्णानंद दुबे और मंत्री अशोक यादव आदि भी इस मौके पर उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed