{"_id":"56f185ac4f1c1bf17cf14d29","slug":"the-government-s-decision-not-yielded-saraf-wrong-business","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘सरकार के गलत फैसले पर नहीं झुकेंगे सराफ कारोबारी’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘सरकार के गलत फैसले पर नहीं झुकेंगे सराफ कारोबारी’
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Tue, 22 Mar 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
एक्साइज ड्यूटी के विरोध में बंद रखा सराफा बाजार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक्साइज ड्यूटी के विरोध में सराफा व्यवसायियों का आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है। मंगलवार को भी नगर में सराफा संघ के पदाधिकारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। साथ ही केंद्र सरकार के प्रति नाराजगी जाहिर करते हुए उत्पाद शुल्क को वापस लेने की मांग की। सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि केंद्र सरकार के गलत फैसले पर के आगे नहीं झुकेंगे।
मंगलवार को सराफा व्यवसायियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। संता बसंता चौराहा पर बैठक कर केशव गुप्ता ने कहा कि केंद्र सरकार को सराफा कारोबार एक्साइज ड्यूटी समाप्त करनी चाहिए। राजीव गुप्ता ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा ज्वैलरी पर लगाए एक प्रतिशत उत्पाद शुल्क से उनका व्यवसाय चौपट हो रहा है। सचिन गुप्ता ने कहा कि महंगाई के चलते लोग वैसे ही स्वर्ण आभूषणों पर अधिक खर्चा नहीं करते। ऐसे में एक्साइज ड्यूटी लगाकर सरकार ने उन लोगों को परेशान करने का काम किया है। सरकार जब तक एक्साइज ड्यूटी वापस नहीं लेती तब तक वह पीछे नहीं हटेंगे। बैठक में नंदकिशोर वर्मा, पवन वर्मा, राम किशन वर्मा, संजीव गुप्ता, पंकज वर्मा, गौरव वर्मा, अवनीश तोमर, विशाल तोमर, रघुनंदन आदि ने विचार व्यक्त किए।