फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   The fog added to the problems, and people shivered in the biting cold.

Mainpuri News: कोहरे ने बढ़ाई परेशानी, गलन से कांपे लोग

Tue, 23 Dec 2025 02:09 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Tue, 23 Dec 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
The fog added to the problems, and people shivered in the biting cold.
फोटो 36 कचहरी रोड पर सुबह छाया घना कोहरा
मैनपुरी। जनपद में ठंड का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को भी सुबह घना कोहरा और ठंडी हवाएं चलने से लोगों को ठिठुरन का एहसास हुआ। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। 25 दिसंबर से मध्यम ठंडी हवाएं चलने की आशंका जताई जा रही है। वहीं, जिलाधिकारी के आदेश के बाद भी कई प्राइवेट स्कूल में बच्चों के समय में बदलाव नहीं किया। बच्चे 10 बजे से पहले ही स्कूल पहुंचे।
विज्ञापन

सोमवार सुबह जनपद में ठंड का प्रकोप फिर से देखने को मिला। शहर में जहां घना कोहरा होने के चलते दृश्यता 50 मीटर तक रही। वहीं, ग्रामीण क्षेत्र में दृश्यता घटकर 5 से 10 मीटर रह गई। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के बाद से हवाएं भी ठंडी हो गई हैं। सुबह शीतलहर चलने की वजह से लोगों को गलन का भी एहसास हुआ। सोमवार सुबह तापमान नीचे खिसक कर न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं, अधिकतम तापमान 15 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं किशनी में सर्दी को देखते हुए एसडीएम गोपाल शर्मा ने अलाव का निरीक्षण किया। बाजार में सन्नाटा सा रहा। नगर पंचायत द्वारा नगर पंचायत क्षेत्र में लोगों को सर्दी से बचाने के लिए अलाव जलवाए गए।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार और बुधवार को तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। 23 और 24 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 11 से 12 डिग्री तक हो सकता है। वहीं, 25 दिसंबर से ठंडी मध्यम हवाएं चलने की आशंका जताई जा रही है। इसके बाद से न्यूनतम तापमान फिर से घटेगा और ठंड बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूलों ने नहीं बदला समय
ठंड बढ़ने के साथ ही जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने जनपद के सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूलों का समय बढ़ा दिया था। सुबह 10 बजे से 3 बजे तक का समय किया गया था, लेकिन जिलाधिकारी की आदेश के बाद भी कई प्राइवेट स्कूल बच्चों को सुबह 8:30 से 9:00 बजे ही बुला रहे हैं। इससे बच्चों को ठंड में कपते हुए स्कूल जाने पर मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed