फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   The election of Ram Gopal Krhl Rumor: Shivpal

करहल से रामगोपाल का चुनाव लड़ना अफवाह: शिवपाल

Sun, 08 May 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Sun, 08 May 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
The election of Ram Gopal Krhl Rumor: Shivpal
केंद्रीय मंत्री ‌शिवपाल के नाम पर लाखों ठगे - फोटो : amar ujala
कस्बा करहल में समाजवादी साइकिल यात्रा शुरू करने से पहले कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि वर्तमान विधायक सोबरन सिंह ने विधानसभा चुनाव लड़ने से मना नहीं किया है। प्रोफेसर रामगोपाल यादव के यहां से चुनाव लड़ने की अफवाह शरारती तत्वों के दिमाग की उपज है। इनसे कार्यकर्ता सावधान रहें। उन्होेंने उन्नाव के भाजपा सांसद साक्षी महाराज के फर्दपुर प्रकरण में पुलिस के खिलाफ दिए गए बयान पर कहा कि संत लोगों को ऐसे बयान नहीं देने चाहिए।  
विज्ञापन


रविवार को यहां पहुंचे मंत्री ने आयोजित सभा में पिछले दिनों मीडिया में आई खबरों को शरारती तत्वों की कारगुजारी बताया। उन्होंने कहा कि यदि जिले में कोई भूख से मरता है तो उसके लिए जिलाधिकारी जिम्मेदार होंगे। वहीं सरकार प्रदेश में सूखे और पानी की कमी से निपटने के पूरे इंतजाम कर रही है। इसमें केंद्र सरकार से कोई सहायता नहीं मिल रही है। इस दौरान उनके साथ बाबू दर्शन सिंह यादव आदि नेता मौजूद थे।
विज्ञापन


वहीं बरनाहल ब्लाक के दिहुली स्थित शिक्षा सागर पब्लिक इंटर कालेज में साइकिल यात्रा के बाद आयोजित सभा में मंत्री ने कहा कि सपा सरकार ने राज्य के विकास के लिए सड़क बिजली और पानी जैसी प्रमुख जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कार्य कराए हैं। भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र की सरकार ने देश की जनता को छला है। स्कूल प्रबंधक रघुराज सिंह यादव ने मंत्री का स्वागत किया। इस मौके पर विधायक सोबरन सिंह यादव, पूर्व विधायक अनिल यादव, पूर्व विधायक मानिक चंद्र यादव, पूर्व एमएलसी सुभाष चंद्र यादव, सुजान सिंह यादव अनुजेश प्रताप सिंह यादव, राहुल यादव मुकुल यादव आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed