फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   The district transport chaos

जिले की परिवहन सुविधा बदहाल

Tue, 28 Jun 2016 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Tue, 28 Jun 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
The district transport chaos
डग्गामारी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
वीआईपी जिले के कई मार्गों पर रोडवेज बसों का संचालन नहीं हो रहा है। इन मार्गों पर डग्गामार वाहनों में यात्रा करना लोगों की मजबूरी बन गया है। सरकार की वरीयता में लोगों को परिवहन सुविधा देना भी शामिल है। इसके बाद भी इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। 
विज्ञापन


जिले में दो डिपो हैं। मैनुपरी डिपो में 46 और बेवर में 30 बसों का बेड़ा है। दोनों डिपो से इटावा, आगरा, फर्रुखाबाद, छिबरामऊ, कन्नौज, एटा, दिल्ली तक के लिए बसों का संचालन किया जाता है। जिले के कई मार्ग आज भी रोडवेज बस की सुविधा से वंचित हैं। इन मार्गों पर डग्गामार वाहनों के संचालक बेखौफ होकर डग्गामारी कर रहे हैं। इनमें अक्सर यात्रियों के साथ लूटपाट और जहरखुरानी की घटनाएं हो जाती हैं। रोडवेज बसों का इन मार्गों पर संचालन नहीं होने से सरकार को प्रतिमाह करोड़ों का नुकसान हो रहा है। कई बार मांग किए के बाद भी इन मार्गों पर बसों का संचालन नहीं हो सका है। 
विज्ञापन


इन मार्गों पर नहीं हैं रोडवेज बसें
मैनपुरी-औंछा
मैनपुरी-कुसमरा
मैनपुरी-किशनी
मैनपुरी-अलीगंज
मैनपुरी-एटा वाया सकीट
मैनपुरी-बरनाहल
मैनपुरी-जसराना

मैनपुरी डिपो की 46 बसों से लोगों को परिवहन सुविधा दी जा रही है। जो मार्ग स्वीकृत हैं वहां सुविधा है। जो नहीं हैं वहां बसों का संचालन नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राजीव शर्मा, आरएम 

बेवर क्षेत्र की 30 बसें कई मार्गों पर संचालित हैं। कई मार्गों पर संचालन की जरूरत है। विभाग और शासन की स्वीकृति के बाद ही इन मार्गों पर रोडवेज बसों का संचालन किया जाता है।
- कपिल देव, एआरएम बेवर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed