फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   The district received the gift of five electrical substations

जिले को मिला पांच विद्युत उपकेंद्रों का तोहफा

Sat, 18 Jun 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Sat, 18 Jun 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
The district received the gift of five electrical substations
बिजली - फोटो : अमर उजाला
देहात क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए पांच नए विद्युत उपकेंद्र बनाए जाएंगे। इनका निर्माण केंद्र सरकार की दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के तहत किया जाएगा। इसके लिए देहात के चार ब्लाकों का चयन किया गया है। इनमें से दो कुरावली ब्लाक में और एक-एक क्रमश: बरनाहल, घिरोर व जागीर ब्लाक में बनाए जाएंगे। इस संबंध में कार्रवाई शुरू करने के लिए दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक एसवीएस राठौर का पत्र आ चुका है।
विज्ञापन


 जिले में बड़े पैमाने पर विकास कार्य हो रहे हैं। इसके बाद भी देहात क्षेत्रों में विद्युतीकरण और बिजली आपूर्ति की स्थिति काफी लचर है। यही कारण है कि दर्जनों गांवों में जहां अभी तक विद्युतीकरण नहीं हुआ है वहीं जहां है वहां पर बिजली के दर्शन भी दुर्लभ हो जाते हैं। विशेषकर आंधी बारिश आने या फिर तापमान अधिक होने पर। कारण अधिक तापमान होने पर देहात के गिनेचुने उपकेंद्र ओवर लोड हो जाते हैं। वहीं आंधी बारिश में लाइनें काफी लंबी होने के कारण तार टूटने पर बड़े क्षेत्र की बिजली गुल हो जाती है। फाल्ट तलाशने में ही विभाग के कई दिन गुजर जाते हैं। 
विज्ञापन

 इन सभी स्थितियों को ध्यान में रखते हुए जिले में पांच नए विद्युत उपकेंद्रों के निर्माण की मंजूरी मिल गई है। यह सभी विद्युत उपकेंद्र पांच-पांच एमवीए के होंगे। दो उपकेंद्र कुरावली के अशोकपुर सोनई व लखोरा में बनेंगे। वहीं एक उपकेंद्र बरनाहल ब्लाक के चंदीकरा में, एक घिरोर ब्लाक के उसनीधा में और एक जागीर के ओंग में बनाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में पांच उपकेंद्रों के निर्माण की स्वीकृति मिल चुकी है। जमीन तलाशने से लेकर अन्य कार्रवाई शीघ्र शुरू कर दी जाएंगी।
एके श्रीवास्तव, अधीक्षण अभियंता विद्युत
              
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed