फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   The district reached 74th position due to poor progress of farmer registry.

Mainpuri News: फार्मर रजिस्ट्री की खराब प्रगति से 74वें स्थान पर पहुंचा जिला

Mon, 01 Jun 2026 11:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Mon, 01 Jun 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
The district reached 74th position due to poor progress of farmer registry.
मैनपुरी। जिलाधिकारी इंद्रमणि त्रिपाठी ने जनपद में फार्मर रजिस्ट्री की खराब प्रगति पर चिंता जताई। प्रदेश में 74वें स्थान पर होने के कारण उन्होंने सुधार के निर्देश दिए। अब आगामी एक माह तक विशेष अभियान चलाकर लंबित प्रकरणों का निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन


सोमवार को जिलाधिकारी ने सदर और भोगांव तहसील के लेखपालों, कृषि तथा राजस्व विभाग के अधिकारियों को प्रगति सुधारने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि फार्मर रजिस्ट्री किसानों को भविष्य की कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने का आधार है। सभी लेखपाल अपने क्षेत्र की क्लेम-अनक्लेम, मृतक, डबल और अज्ञात व्यक्तियों की सूची तैयार करें।
विज्ञापन


अवशेष लोगों के अंश निर्धारण के 72 घंटे बाद फार्मर रजिस्ट्री कराएं, फिर मृतक के वारिशान दर्ज कर रजिस्ट्री हो। प्रत्येक लेखपाल को अपने क्षेत्र के लिए माइक्रो-प्लान और गांववार लक्ष्य निर्धारित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने बताया कि केवल लेखपालों के भरोसे लक्ष्य प्राप्त करना संभव नहीं है। इसलिए पंचायत सहायकों, कॉमन सर्विस सेंटर संचालकों और स्थानीय शिक्षित युवाओं को सहयोगी के रूप में जोड़ा जाए। ग्राम प्रधानों के सहयोग से तकनीकी कार्यों में सहयोग करने वाले युवाओं का चयन किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेखपालों को प्रत्येक राजस्व गांव में दो सूचियां तैयार करने को कहा गया। एक सूची पूर्ण रजिस्ट्री वाले किसानों की होगी और दूसरी लंबित पंजीकरण वालों की। दोनों सूचियों का मिलान कर डुप्लीकेट नामों की जांच की जाएगी। मिलान से प्राप्त मामलों को डी-प्लस, मृतक किसान, डुप्लीकेट प्रविष्टियां और अनट्रेसेबल व्यक्तियों की चार श्रेणियों में बांटा जाएगा। प्रत्येक श्रेणी पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed