{"_id":"575318c74f1c1b802f10a2f7","slug":"the-death-of-two-elderly-fever","type":"story","status":"publish","title_hn":"इमरजेंसी में भर्ती दो वृद्धों की बुखार से हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इमरजेंसी में भर्ती दो वृद्धों की बुखार से हुई मौत
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
Updated Sat, 04 Jun 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
तीर्थयात्री की मौत
- फोटो : अमरउजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेज धूप और भीषण गर्मी के चलते जिले में बुखार सहित संक्रामक रोग तेजी से फैल रहे हैं। शुक्रवार की रात जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती दो वृद्धों की मौत हो गई। एक मामले में परिवारीजनों ने इमरजेंसी में ड्यूटी कर रहे डाक्टर पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।
थाना कोतवाली के बागवान निवासी सीपी सक्सेना 93 वर्ष को शुक्रवार की दोपहर तेज बुखार आया था। परिवारीजनाें ने रात 11:30 बजे उन्हें जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया। रात तीन बजे सीपी सक्सेना की हालत बिगड़ गई। परिजनों का आरोप है कि जब उन्होंने डा. एके उपाध्याय को तलाश किया तो पता चला कि वह अपने कक्ष में सो रहे हैं। जब उनको जगाने की कोशिश की तो वह नहीं जागे। इमरजेंसी ड्यूटी कर रहे अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने भी डाक्टर को जगाने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने अपने कक्ष का दरवाजा नहीं खोला। इसी दौरान उनकी मौत हो गई। तब भी डाक्टर अपने कक्ष से बाहर नहीं आए। गुस्साए लोगों ने नाराजगी जाहिर करते हुए शव को साथ ले गए। सीएमएस डा. दुष्यंत त्यागी का कहना है कि इस संबंध में कोई शिकयत नहीं मिली है। अगर परिवारीजन शिकायत करते हैं तो जांच कराई जाएगी। वहीं डा. एके उपाध्याय ने इस तरह के आरोप को नकार दिया है। वहीं थाना दन्नाहार के उधन्ना निवासी बादाम सिंह 80 वर्ष को उनके परिजनों ने शुक्रवार को तेज बुखार आने पर इमरजेंसी में भर्ती कराया था। उनको बुखार मेें कोई सुधार नहीं हुआ। रात को उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई।