फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   The clerics stopped buying wheat in the market

आढ़तियों ने की मंडी में गेहूं की खरीद की बंद

Tue, 11 Apr 2017 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी।
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी। Updated Tue, 11 Apr 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
The clerics stopped buying wheat in the market
आढ़तियों ने की मंडी में गेहूं की खरीद की बंद - फोटो : अमर उजाला
फूडग्रेन कमीशन एजेंट एसोसिएशन ने मंडी में गेहूं की खरीद बंद करके आढ़त बंद कर दी है। मंडी की दुकानें बंद होने से मंडी में सन्नाटा छाया हुआ है।
विज्ञापन

किसान के गेहूं की खरीद सरकारी क्रय केंद्रों पर कराने के लिए 1635 रुपया प्रति क्विंटल की दर से कराने का निर्णय लिया है। सरकारी दर से कम पर खरीद करने पर आढ़तियों के खिलाफ कार्रवाई और लाइसेंस तक रद्द करने की बात कही है। सरकारी निर्णय के विरोध में फूडग्रेन कमीशन एजेंट एसोसिएशन ने मंडी में गेहूं की खरीद बंद करते हुए आढ़त बंद कर दी है। मंडी परिसर में हुई बैठक में एसोसिएशन के अध्यक्ष उपदेश यादव ने कहा मंडी परिसर में सरकारी क्रय केंद्र के तीन प्वाइंट हैं। जिन पर केवल 1800 पैकेट की ही खरीद हुई है। आढ़तियों के गेहूं खरीद नहीं किए जाने से कई किसान बिना गेहूं बेचे ही लौट गए हैं।


महामंत्री अनुपम कुशवाहा ने कहा मंडी में खरीद नहीं होने से पल्लेदार, रेहड़ी वाले भी बेरोजगार हो गए हैं। आढ़तियों का गेहूं खरीद का कमीशन बढ़ाकर शासनादेश के मुताबिक ढाई प्रतिशत किया जाए। बैठक में लक्ष्मी नरायन गुप्ता, सुरेश चंद्र बंसल बीनू, सियाराम यादव, रामवीर सिंह, बलवंत सिंह राठौर, हाकिम सिंह राजपूत, रामदास यादव, गोपाल पमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed