फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   The children 's mother in cultured primary

बच्चों को संस्कारवान बनाने में मां अहम याेगदान

Tue, 17 Mar 2015 11:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी Updated Tue, 17 Mar 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
The children 's mother in cultured primary
आगरा रोड स्थित पंडित दीन दयाल उपाध्याय पब्लिक स्कूल में मंगलवार को मॉम फेस्ट सेलिब्रेशन का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि महिला थानाध्यक्ष नीरजा चौधरी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में लगभग तीन सौ महिलाओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि नीरजा चौधरी ने कहा कि माताओं की बच्चों को संस्कारवान बनाने में अहम भूमिका होती है। बच्चे कच्चे घड़े के समान होते हैं। मां जैसा चाहे बच्चों को बैसा बना सकती है। उन्हाेंने कहा कि माताओं को धार्मिक व महान पुरुषों से संबंधित किताबों का अध्ययन करना चाहिए। बच्चा केवल बच्चा नहीं होता है वह देश का कर्णधार व जिम्मेदार भी होता है। विद्यालय प्रबंधक डाक्टर सुशील कांत उपाध्याय ने कहा कि मां को बच्चे के साथ मित्रता का व्यवहार करना चाहिए। कार्यक्रम में म्यूजिक चेयर गेम, स्पून कॉटन गेम और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं माताओं की बीच हुईं। विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद तिवारी ने बताया कि आयोजित प्रतियोगिताओं का अभी परिणाम घोषित नहीं किया गया है। प्रतियोगिताओं का परिणाम दो दिन में घोषित कर दिया जाएगा। उसके बाद विजयी माताओं को पुरस्कार देकर सम्मानि किया जाएगा। इस मौके पर सुनील, रवि, ममता, वर्षा, प्रियंका दुबे, नेहा पांडेय, एकता, शिल्पा, अंजुम, प्रियंका मिश्रा, रीना, लक्ष्मी, नेहा चौहान, अजय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed