{"_id":"583878e64f1c1b983513bfe4","slug":"the-characters-are-not-lohia-housing","type":"story","status":"publish","title_hn":"पात्रों को नहीं मिल रहे लोहिया आवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पात्रों को नहीं मिल रहे लोहिया आवास
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Fri, 25 Nov 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
पात्रों को नहीं मिल रहे लोहिया आवास
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पात्रता के बाद भी लोहिया आवास आवंटन नहीं किए जाने के विरोध में विकास खंड करहल के लोहिया गांव साहबरामपुर के ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। डीएम को ज्ञापन सौंपकर पात्रता के आधार पर ही आवास आवंटन कराए जाने की मांग की।
ग्रामीण शुक्रवार को कलक्ट्रेट पहुंचे। डीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कहा गया है कि लोहिया गांव होने के कारण शासन ने गांव में लोहिया आवास आवंटित किए हैं। पात्रता के आधार पर भी ग्रामीणों को आवास आवंटित नहीं किए जा रहे हैं। ग्राम प्रधान मनमानी करके अपात्रों को आवास आवंटित कर रहे हैं। ज्ञापन में बीडीओ द्वारा बनाई गई सूची की किसी सक्षम अधिकारी से जांच कराकर अपात्रों के नाम सूची से काटकर पात्रों को आवास आवंटित कराए जाने की मांग की है। इस मौके पर रिंकू, रविंद्र, हृदेश, सुखदेव, रामसेवक, संतोष, ऊदल सिंह, राजेंद्र, सरला देवी, चमेली देवी, राधादेवी, संदीप आदि मौजूद थे।