फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   The boys in ICSE exams Marie stake

आईसीएसई परीक्षा में लड़कों ने मारी बाजी

Fri, 06 May 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Fri, 06 May 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
The boys in ICSE exams Marie stake
परीक्षा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
आईसीएसई हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में इस बार लड़कों ने बाजी मारी है। उत्तीर्ण परीक्षार्थियों ने जमकर धमाल मचाया। पिछले वर्ष से इस बार बेहतर परिणाम देख परीक्षार्थियों के साथ टीचरों में भी खुशी का माहौल देखा गया। 
विज्ञापन


शुक्रवार को सुबह से ही परीक्षार्थी परिणाम देखने को बेचैन देखे गए। उत्तीर्ण होने को लेकर तो किसी में संशय नहीं था, लेकिन ग्रेडिंग को लेकर परीक्षार्थी अपने हिसाब से गुणा भाग लगा रहे थे। जिले में आईसीएसई बोर्ड से एक ही स्कूल संचालित है। इसके चलते कई परीक्षार्थी और अभिभावक परिणाम जानने के लिए स्कूल पहुंच गए। जैसे ही परीक्षा परिणाम आया मौजूद परीक्षार्थियों ने पास होने की खुशी धमाल मचाना शुरू कर दिया। कालेज स्टाफ ने टॉप टेन में शामिल नामों की घोषणा की। इस परीक्षा में लड़कियों की अपेक्षा लड़कों ने बाजी मारी। 
विज्ञापन


हाईस्कूल की परीक्षा में शहर के हिंदपुरम कालोनी निवासी रितिक सिंह ने 96.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान पाया। वहीं जतिन कश्यप 96 प्रतिशत अंक पाकर दूसरे स्थान पर रहे। जबकि अभय दुबे ने 95.6 फीसदी अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया है। तीनों ही मेधावी विद्यार्थियों की उपलब्धि पर परिवार और विद्यालय में खुशी का माहौल है। वहीं इंटरमीडिएट में मोहल्ला सरावग्यान करहल रोड निवासी उत्कर्ष वर्मा ने 93.5 प्रतिशत अंक प्राप्त जिले में पहला स्थान पाया है। इसके अलावा निखिल राठौर 90.25 प्रतिशत अंक पाकर दूसरे स्थान पर रहे। वहीं समयक जैन, वैभव चैत, विशाल शाक्य ने 89.75 प्रतिशत अंक हासिल कर तीनों ने तीसरा स्थान पाया है। बच्चों की इस उपलब्धि पर प्रधानाचार्य फादर एंटोनी कुटीचिरा ने मिठाई खिलाकर छात्रों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed