{"_id":"577914944f1c1b090c7f9a91","slug":"the-biggest-problem-of-environmental-degradation-mp","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यावरण असंतुलन सबसे बड़ी समस्या: सांसद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यावरण असंतुलन सबसे बड़ी समस्या: सांसद
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
Updated Sun, 03 Jul 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
पौधरोपण
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
प्रकृति के साथ हो रहे खिलवाड़ से ही दैवी आपदाएं आ रही हैं। पर्यावरण संतुलन तेजी से बिगड़ रहा है। वृक्षों का कटान रोकना समय की मांग है। यह कहना है सांसद तेजप्रताप यादव का।
रविवार को जिला अस्पताल में भारतीय युवा संगठन द्वारा कराए गए पौधरोपण अभियान में पौधे रोपित कर उन्होंने कहा कि यदि समय रहते पर्यावरण को बचाने का प्रयास नहीं किया गया तो अगली पीढ़ियां हमको माफ नहीं करेंगी। हर पौधा नवजात की तरह की तरह होता है उसकी तरह देखभाल करनी चाहिए। उसकी जितनी सुरक्षा होगी पर्यावरण उतना ही मजबूत होगा। इस मौके पर संस्था अध्यक्ष अतुल सक्सेना, अवनीश शाक्य, जितेंद्र सिंह, नमन गुप्ता, नरेंद्र यादव, अरविंद, अंबुज प्रताप, अंकित शुक्ला, के अलावा सपा नेता दीपसिंह, सुखवीर यादव, यश चौधरी ने भी पौधे रोपित किए।
श्रीरामचंद्र मिशन आश्रम में रविवार को वन महोत्सव के तहत 210 पौधों का रोपण किया। मुख्य अतिथि सेक्षन अधिकारी मैनुपरी विपिन मिश्र ने कहा कि वृक्षों के अंधाधुंध कटान से पर्यावरण संतुलन बिगड़ रहा है। आज पौधे रोपित करने की जरूरत है। इस मौके पर वन रक्षक सोहन, बलराम सिंह, राजेश दुबे, नीरज चौहान, वंदना भदौरिया, महेशचंद्र पाल, डा. शील कुमारी, अर्चना आदि मौजूद थे।