{"_id":"5890cb384f1c1b2f3de81f84","slug":"the-agreement-over-the-matter-dealt-mediator","type":"story","status":"publish","title_hn":"समझौते से अधिक मामले निपटाएं मध्यस्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समझौते से अधिक मामले निपटाएं मध्यस्थ
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Tue, 31 Jan 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
समझौते से अधिक मामले निपटाएं मध्यस्थ
- फोटो : अमर उजाला
न्यायालयों में लंबित अधिक से अधिक मुकदमे समझौते से निपटाए जाएं। इसके लिए लंबित मुकदमों को मीडिएशन सेंटर में सुनवाई के लिए भेजा जाए। यह निर्देश मीडिएशन सेंटर की बैठक में जिला जज ने दिए।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से मीडिएशन सेंटर में मंगलवार को मध्यस्थों की बैठक हुई। जिला जज उमेश कुमार शर्मा ने कहा मीडिएशन सेंटर के मुकदमों में मध्यस्थ की बड़ी भूमिका है। अदालतों से मीडिएशन सेंटर में भेजी गई मध्यस्था के माध्यम से निपटाई जा सकने वाली फाइलों में मध्यस्थ अपनी भूमिका अदा करके अधिकाधिक फाइलों का निस्तारण कराएं। न्यायिक अधिकारी भी इस तरह की फाइलों को चिहिंत करके मीडिएशन सेंटर में निस्तारण के लिए भेजें। न्यायालयों में लंबित मुकदमों को कम करने के लिए ज्यादा से ज्यादा फाइलों को मीडिएशन सेंटर के माध्यम से निस्तारित कराने की दिशा में पहल की जाए। बैठक में स्पेशल जज ईसी एक्ट रामसुचित, अपर जिला जज बच्चू सिंह, प्राधिकरण के सचिव सिविल जज जनार्दन प्रसाद यादव, मीडिएशन सेंटर के मध्यस्थ विनीता सिंह भदौरिया, रीता नैयर, शैलेंद्री राजपूत, वीरपाल सिंह राठौर, विजय कुमार मिश्रा, चंद्रभान सिंह यादव, दिनेश यादव, राकेश सोती, जगदीश सिंह यादव, प्राधिकरण कार्यालय प्रभारी आराधना शर्मा मौजूद थे।