फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   thandee havaon ne giraaya paara, sardee ka ehasaas

ठंडी हवाओं ने गिराया पारा, सर्दी का एहसास

Sat, 05 Nov 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Sat, 05 Nov 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
thandee havaon ne giraaya paara, sardee ka ehasaas
मौसम, धूल भरी आंधी के बाद बारिश - फोटो : amar ujala
जिले में शनिवार की सुबह से ही मौसम ने करवट ले ली है। जहां नौ बजे तक कोहरा रहा, वहीं दिनभर बादल भी छाए रहे। इससे अधिकतम तापमान में 35 से 31 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। वहीं, दिनभर ठंडी हवाएं चलीं। ठंड के एहसास पर लोगों को गरम कपड़े पहनने पर मजबूर होना पड़ा।  
विज्ञापन

शुक्रवार को देर रात अचानक ठंडी हवाएं चलना शुरू हो गईं थीं। इसके चलते शनिवार को सुबह से हल्का कोहरा और आसमान में बादल छा गए, जो दिनभर छाए रहे। इससे अधिकतम तापमान में खासी गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को जहां अधिकतम तापमान 35 डिग्री से ऊपर चल रहा था। वहीं शनिवार को यह गिरकर 31 डिग्री पर आ गया। वहीं न्यूनतम तापमान भी 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


गर्म कपड़ाें की दुकानों पर दिखी भीड़
सर्दी का एहसास होने पर लोगों ने बाजारों की ओर से रुख किया। साथ ही गर्म कपड़ों, ऊन की दुकानों आदि खरीदारी की।

बूंदाबांदी हुई तो धान की फसल को होगा नुकसान
मैनपुरी। शनिवार को कोहरा और बादल देखकर अनुमान लगाया जा रहा था कि बूंदाबांदी भी हो सकती है। इसके चलते धान के किसानों के चेहरों पर परेशानी की लकीरें उभर आई हैं। बूंदाबांदी होने पर धान में नमी की मात्रा बढ़ जाएगी। इससे सरकारी एजेंसियां धान की खरीद नहीं करेंगी। फलस्वरूप उन्हें नुकसान उठाना पडे़गा। वहीं अधिक बारिश होने की स्थिति में धान सड़ने की भी आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट-
बदलते मौसम में खानपान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। दूषित खानपान और कपड़े सही ढंग से न पहनना बीमारियों को बढ़ाएगा। गरम कपड़े पहनें। सिर और पैर खुले न रखें। लोग बासी भोजन, अधिक वसा युक्त पदार्थ और कटे-फटे फलों का सेवन न करें। बीमार होने पर कुशल चिकित्सक से परामर्श लें।
डॉ. जेजे राम, फिजीशियन जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed