फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   TET fake mark sheets made from the master of the living!

टीईटी के फर्जी अंकपत्रों से बने मास्टरजी!

Tue, 31 May 2016 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Tue, 31 May 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
TET fake mark sheets made from the master of the living!
प्रदेश के 128 स्कूलों सहित शिक्षा निदेशालय और 12 उपनिदेशक कार्यालयों में पहले चरण में मशीनें लगाई जाएंगी। - फोटो : Demo pic
टीईटी के फर्जी अंकपत्रों के सहारे मैनपुरी जनपद में 12 अध्यापकों के नौकरी करने की शिकायत है। डीएम ने इन सभी अध्यापकों के वेतन भुगतान पर रोक लगा दी है। वहीं बीएसए और राजस्व अधिकारी की संयुक्त टीम को जांच सौंपी है। बताया कि जांच में उक्त शिक्षक दोषी मिले, तो अब तक भुगतान हुए वेतन की रिकवरी की जाएगी।  
विज्ञापन


बता दें कि लंबी जद्दोजहद के बाद प्राथमिक स्कूलों में दो वर्ष पूर्व 72 हजार शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया पूरी की गई थी। वहीं उच्च प्राथमिक स्कूलों में गणित, विज्ञान के 29 हजार भर्ती के तहत जिले में 340 पदों पर 247 शिक्षकों की नियुक्ति की गई थी। 12 शिक्षक हाईकोर्ट के आदेश पर नियुक्त किए गए थे। इन दोनों भर्तियों में बड़े पैमाने पर खेल हुआ है। टीईटी के फर्जी अंकपत्र के आधार पर कई युवक और युवतियों ने नौकरी हासिल कर ली है।  इन शिक्षकों को वेतन भी दिया जाने लगा है। फर्जी अंकपत्र के आधार पर नियुक्ति की शिकायत पर डीएम लोकेश ने प्रभारी बीएसए भारती शाक्य और राजस्व अधिकारी की टीम बनाकर इसकी जांच के आदेश दिए हैं। बताया जाता है कि जनपद में फर्जी मार्कसीट से 12 लोगों ने नौकरी प्राप्त की है। इन शिक्षकों का वेतन जिलाधिकारी ने जांच पूरी होने तक रोक दिया है। सूत्रों की माने तो जांच में कई अधिकारी और लिपिक भी फंस सकते हैं। क्योंकि इनकी मिलीभगत से ही फर्जी अंकपत्र पर नियुक्ति और वेतन भुगतान हो रहा है। प्रभारी बीएसए भारती शाक्य का बताया कि शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया की जांच चल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed