फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   ten people including five children died in nine days due to heat related illness in Mainpuri

Mainpuri: गर्मी से बुखार, डायरिया, हार्ट और सांस की बढ़ रही समस्या, नौ दिन में पांच बच्चों सहित 10 की मौत

Sun, 09 Jun 2024 04:58 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 09 Jun 2024 04:58 PM IST
सार

गर्मी से बुखार, डायरिया, हार्ट और सांस के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। जिले में नौ दिन में पांच बच्चों सहित 10 की मौत हो गई।  गर्मी लोगों के लिए मुसीबत बनती जा रही है। 

विज्ञापन
ten people including five children died in nine days due to heat related illness in Mainpuri
अस्पताल (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में लगातार पड़ रही गर्मी लोगों के लिए मुसीबत बनती जा रही है। रविवार को भी नौ माह के एक बच्चे की बुखार की चपेट में आने से मौत हो गई। पिछले नौ दिन में जिले में 10 मरीजों की मौत हुई है। इनमें पांच बच्चे शामिल हैं।

विज्ञापन


पिछले एक महीने से जिले का तापमान 40 डिग्री के आस-पास या इससे अधिक बना हुआ है। इसके चलते अस्पतालों में डायरिया, बुखार, सांस और हार्ट के मरीजों की संख्या बढ़ी है। रविवार को भी जिला अस्पताल की इमरजेंसी में मरीजों की भीड़ देखी गई। यहां 23 मरीज भर्ती कराए गए इनमें से 16 मरीज डायरिया, पेटदर्द, बुखार और सांस की दिक्कत से पीड़ित थे। 

विज्ञापन

एलाऊ थाना क्षेत्र के भांवत निवासी शिवानंद की नौ माह की पुत्री एकता को पिछले कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। परिजन उसका एक निजी डॉक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। हालत बिगड़ने पर रविवार को परिजन बच्ची को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जून महीने में अब तक की बात की जाए तो 10 मरीजों की मौत हुई है। इनमें पांच बच्चे शामिल हैं। ये बच्चे डायरिया के साथ ही बुखार की चपेट में थे। इन मौतों से यह साबित हो रहा है कि स्वास्थ्य विभाग के इंतजाम कहीं न कहीं प्रभावित हो रहे हैं। इसके चलते मरीजों की लगातार मौत हो रही है। यदि विभाग ने जल्द इस तरफ ध्यान नहीं दिया तो समस्या और भी बढ़ सकती है।

विज्ञापन

तीन दिन में तीन बच्चों की मौत खड़े कर रही सवाल

पिछले तीन दिन में तीन बच्चों की मौत स्वास्थ्य विभाग के सामने सवाल खड़े कर रही है। सात जून को डेरा बंजारा में छह साल के बच्चे की लू के चलते डायरिया की चपेट में आने से मौत हुई। आठ जून को एलाऊ के नगला शोभी निवासी छह माह के बच्चे की बुखार और डायरिया की चपेट में आने से मौत हो गई। वहीं नौ जून को एलाऊ के ही गांव भांवत में बुखार से पीड़ित नौ माह के बच्चे की मौत हो गई।

बचाव के उपाय

  • तेज धूप में बाहर न निकलें
  • अधिक से अधिक पानी पीते रहें
  • बुखार आने पर तुरंत उपचार लें
  • डायरिया की दिक्कत होने पर ओआरएस का घोल पियें
  • अधिक दिक्कत होने पर अस्पताल में भर्ती होकर उपचार लें

गर्मी के मौसम में बचाव जरूरी है। सभी चिकित्साधीक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय रहें बुखार और डायरिया के मरीजों को समय से उपचार दिया जाए। जहां भी मौत हो रही है वहां टीम भेजकर जांच कराई जा रही है। -डॉ. आरसी गुप्ता, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed