{"_id":"6519584107250b5518063d55","slug":"teenager-riding-bike-died-after-being-hit-by-speeding-vehicle-in-mainpuri-2023-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri: अस्पताल से घर लौट रहे किशोर को तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर, मौके पर तोड़ दिया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri: अस्पताल से घर लौट रहे किशोर को तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर, मौके पर तोड़ दिया दम
Sun, 01 Oct 2023 05:03 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 01 Oct 2023 05:03 PM IST
सार
मैनपुरी में अस्पताल से घर लौट रहे किशोर को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद वह उछलकर सड़क पर जा गिरा। कुछ ही समय पर उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
demo pic
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में शनिवार की रात तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार किशोर की मौत हो गई। किशोर जिला अस्पताल में भर्ती दोस्त की बहन को देखने के बाद घर लौट रहा था। खबर मिली को घर में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली है।
विज्ञापन
कुर्रा थाना क्षेत्र के तिकोना गांव निवासी बलवीर सिंह का पुत्र आशीष उर्फ लालू (17) के एक दोस्त की बहन गर्भवती थी। शनिवार को जिला महिला अस्पताल में उसकी डिलीवरी हुई थी। आशीष भी जिला अस्पताल में दोस्त की बहन को देखने के लिए आया था। देर रात करीब 12 बजे वह बाइक से वापस गांव लौट रहा था। कोतवाली क्षेत्र के करहल मार्ग पर नगला जुला के पास तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- आगरा : मिठाई के डिब्बे में घूस लेते पकड़ गया रिश्वतखोर बाबू, विजिलेंस ने घर से बरामद की इतनी नकदी, भेजा जेल
विज्ञापन
टक्कर लगने के बाद आशीष उछलकर दूर जा गिरा। आरोपी चालक गाड़ी लेकर मौके से भाग गया। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक आशीष की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया। पुलिस ने इसकी सूचना उसके परिजन को दी। खबर सुनकर परिजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। रविवार को पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया है।