फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Teenager harassed by a molester drinks acid; condition critical.

Mainpuri News: शोहदे से तंग किशोरी ने पी लिया तेजाब, हालत गंभीर

Mon, 22 Jun 2026 11:03 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Mon, 22 Jun 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
Teenager harassed by a molester drinks acid; condition critical.
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी को शोहदे ने इतना परेशान किया कि उसने तेजाब पीकर जान देने की कोशिश की। पीड़िता की हालत गंभीर बनी हुई है। पीजीआई सैफई में इलाज चल रहा है। भाई ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

एक गांव निवासी युवक ने बताया कि जनपद फिरोजाबाद के गांव पैगू के रहने वाले एक युवक का उनके गांव में अपनी रिश्तेदारी में आना जाना है। युवक उनकी बहन को सोशल साइट्स पर मैसेज आदि कर बात करने का दबाव बना रहा था। जब गांव आता तो बहन का रास्ता रोकता था। बहन ने उससे बात करने के लिए मना कर दिया और अपना फोन बंद कर लिया। कहा कि दोबारा परेशान किया तो वह पुलिस से शिकायत कर देगी। युवक के फोन कुछ समय के लिए आने बंद हो गए। मगर गांव में रहने वाली महिला रिश्तेदार बहन को मानसिक रूप से परेशान करने लगी। कहने लगी कि युवक लापता है। अगर उसे कुछ हो गया तो तुझे और परिवार को फंसा दूंगी। जबकि युवक कहीं गायब नहीं था।
विज्ञापन

बहन मानसिक रूप से परेशान हो गई। जिस वजह से उसे बहन के घर फिरोजाबाद भेज दिया। मगर, मानसिक तनाव के चलते 14 जून को नाबालिग बहन ने जान देने के लिए तेजाब पी लिया। बहन की हालत गंभीर है पीजीआई सैफई में इलाज चल रहा है। गांव में रहने वाली महिला आए दिन धमकी देती है, कह रही है कि अगर युवक से बात नहीं की तो अच्छा नहीं होगा। पीड़िता के भाई ने कोतवाली में तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। इंस्पेक्टर कोतवाली फतेह बहादुर ने बताया कि घटना जनपद फिरोजाबाद में हुई है। तहरीर पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
फिरोजाबाद में भी कर रहा था परेशान
पीड़िता किशोरी के भाई ने बताया कि मानसिक रूप से परेशान बहन को जब बड़ी बहन के यहां फिरोजाबाद भेजा वहां भी शोहदे ने परेशान करना नहीं छोड़ा। फिरोजाबाद में बहन के घर पर ही छोटी बहन ने तेजाब पी लिया।

-----
चिकित्सक ने खड़े कर दिए हाथ
पीड़िता के भाई ने सोमवार शाम फोन पर हुई बातचीत में बताया कि पीजीआई सैफई में चिकित्सक ने इलाज से हाथ खड़े कर दिए हैं। कह दिया है कि आप कहीं और ले जा सकते हैं। बताया है कि अंदर के कई महत्वपूर्ण अंग जल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed