फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   teenager drowned in canal after going too deep in Mainpuri who went to bathe with friends

Mainpuri: दोस्तों के साथ नहाने गया किशोर  गहराई में जाने से नहर में डूबा, मची चीख पुकार

Tue, 07 May 2024 06:32 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 07 May 2024 06:32 PM IST
सार

दोस्तों के साथ नहाने गया किशोर गहराई में जाने से नहर में डूब गया। खबर मिली तो घर में चीख पुकार मच गई।

विज्ञापन
teenager drowned in canal after going too deep in Mainpuri who went to bathe with friends
अमान की फाइल फोटो, रोते बिलखते परिजन - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में मंगलवार की सुबह दोस्तों के साथ नहर में नहाने गया किशोर गहराई में जाने से डूब गया। करीब पांच घंटे बाद उसका शव मिला। घटना से परिजन में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई है। 

विज्ञापन


घटना भोगांव थाना क्षेत्र के आलीपुर खेड़ा गांव की है। गांव निवासी नसीम का पुत्र अमान खान (15) मंगलवार की सुबह अपने कुछ दोस्तों के साथ कस्बा के पास से निकली नहर में नहाने के लिए आया था। सुबह करीब 10 बजे नहाते समय अचानक अमान गहराई में चला गया और डूबने लगा। उसे डूबता देख अन्य साथी घबरा गए। 
विज्ञापन


साथी चीखते हुए बाहर निकल गए। उन्होंने आसपास के लोगों से मदद मांगी। साथ ही अमान के परिजन को हादसे के बारे में जानकारी दी। जानकारी मिलने के बाद परिजन घटनास्थल पर आ गए। सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस भी पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहर में अमान की तलाश शुरू की गई, लेकिन काफी खोजबीन के बाद भी पता नहीं लग सका। शाम करीब तीन बजे शव नहर में उतराता मिला। शव देखकर परिजन में चीख पुकार मच गई। पुलिस ने शव नहर से निकलवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे में अमन की मौत के बाद घर में चीख पुकार मची हुई है। माता पिता व अन्य परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed