फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Teenager dies after falling from tree while plucking mangoes in Mainpuri

Mainpuri News: आम तोड़ते समय पैर फिसलने से पेड़ से नीचे गिरा किशोर, तोड़ दिया दम

Tue, 06 Jun 2023 09:31 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 06 Jun 2023 09:31 PM IST
सार

मैनपुरी में आम तोड़ते समय पैर फिसलने से पेड़ से नीचे गिरकर किशोर की मौत हो गई। घटना से घर में चीख पुकार मची हुई है।  

विज्ञापन
Teenager dies after falling from tree while plucking mangoes in Mainpuri
आम का पेड़ (प्रतीकात्मक) - फोटो : मैनपुरी

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में मंगलवार को आम तोड़ते समय किशोर पेड़ से नीचे गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई। खबर मिली तो परिजन व ग्रामीण भागते हुए मौके पर पहुंचे। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीण परेशान परिजनों को ढांढस बंधाते रहे।

विज्ञापन


घटना बेवर थाना क्षेत्र के विक्कापुर गांव की है। गांव निवासी शिवम पाल (14) मंगलवार की दोपहर आम तोड़ने के लिए बाग में गया था। यहां वह आम तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़ गया। आम तोड़ते समय उसका संतुलन बिगड़ गया। पैर फिसलने से वह पेड़ से नीचे गिर गया और अचेत हो गया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- शादी से पहले मामा का हंगामा: रखी ऐसी शर्त, सुनकर उड़े लोगों के होश; जयमाल भूल दूल्हा-दुल्हन पहुंचे

विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ दिया दम

काफी देर तक वह वहीं पड़ा रहा। काफी देर बाद उधर से गुजर रहे ग्रामीणों ने किशोर को अचेत पड़ा देखा तो रुक गए। पास जाकर देखा तो उन्हें घटना पता चली। उन्होंने परिजन को इसकी सूचना दी। परिजन भागते हुए पहुंचे और उसे समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। यहां हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। किशोर की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed