Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   fake doctor son gave injections to patient for stomach ache patient died in agony

UP: पेट दर्द पर झोलाछाप के बेटे ने लगा दिए इंजेक्शन...मरीज की तड़प-तड़पकर माैत, शटर गिराकर भागे पिता-पुत्र

Sat, 26 Apr 2025 05:25 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: अरुन पाराशर Updated Sat, 26 Apr 2025 05:25 PM IST
सार

झोलाछाप के इलाज ने एक युवक की जान ले ली। पेट दर्द की शिकायत पर परिजन युवक को झोलाछाप की दुकान पर लेकर पहुंच थे, यहां झोलाछाप के बेटे ने मरीज को दो इंजेक्शन लगा दिए। परिजनों का आरोप है कि इससे युवक की माैत हो गई।
 

विज्ञापन
fake doctor son gave injections to patient for stomach ache patient died in agony
police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के कस्बा घिरोर में पेट दर्द पर युवक को परिजन झोलाछाप के यहां ले गए। झोलाछाप के पुत्र ने दो इंजेक्शन लगाए। इसके कुछ देर बाद ही युवक ने दम तोड़ दिया। परिजन ने लापरवाही का आरोप लगाया। इसके बाद पिता पुत्र दुकान बंद कर वहां से भाग गए। पुलिस ने शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन


नगला मान निवासी उजवीर सिंह (36) शुक्रवार शाम को खाना खाने के बाद सो गए थे। रात करीब 12 बजे उन्हें पेट में तेज दर्द हुआ। परिजन कस्बे में झोलाछाप के यहां ले गए। आरोप है कि वहां झोलाछाप मौजूद नहीं था। उसके पुत्र ने मरीज को एक के बाद एक दो इंजेक्शन लगाए। इसके बाद हालत और बिगड़ी और उजवीर ने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन


 
Trending Videos

इस बीच झोलाछाप वहां आया और पुत्र पर नाराज हुआ। मरीज को मृत देख उसने गंभीर हालत की बात कहते हुए दुकान से बाहर निकाला। परिजन ने हंगामा शुरू किया। इस बीच आरोपी पिता-पुत्र शटर गिरा कर वहां से भाग गए।

परिजन ने आरोप लगाया कि काफी देर तक झोलाछाप भी उन लोगों को बाहर ले जाने की बात कहता रहा। उजवीर की पहले ही मौत हो चुकी थी। लापरवाह झोलाछाप पिता-पुत्र के खिलाफ कार्रवाई की मांग 
की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के भेजा। 

 
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि मौत का सही कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया है। तहरीर व रिपोर्ट के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सीएमओ ने दिए जांच के निर्देश
झोलाछाप के गलत उपचार से मरीज की मौत के बारे में सूचना मिलने के बाद सीएमओ डॉक्टर आरसी गुप्ता ने जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने झोलाछाप के नोडल को मौके पर जांच कर कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed