फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   teenager committed rape of a seven-year-old innocent In Mainpuri

Mainpuri: सात वर्षीय मासूम से दुष्कर्म, टॉफी दिलाने का लालच देकर घर ले गया आरोपी, वारदात को दिया अंजाम

Thu, 02 Feb 2023 09:30 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 02 Feb 2023 09:30 PM IST
सार

मैनपुरी में सात वर्षीय मासूम से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यहां एक नाबालिग किशोर, मासूम को टॉफी देकर घर ले गया। वहां दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन
teenager committed rape of a seven-year-old innocent In Mainpuri
नाबालिग से दुष्कर्म। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में शहर के एक मोहल्ला में बुधवार की देर शाम एक सात साल की मासूम के साथ नाबालिग ने दुष्कर्म किया। आरोपी बच्ची को टॉफी का लालच देकर घर ले गया था। उक्त घटना के बाद पीड़िता को जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

बच्ची को लहूलुहान हालत में अस्पताल में कराया गया भर्ती 

कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी एक महिला की सात वर्षीय पुत्री बुधवार की शाम घर के बाहर खेल रही थी। तभी मोहल्ले का रहने वाला एक नाबालिग आरोपी वहां आया। उसने बच्ची को टॉफी दिलाकर लाने की बात कही और अपने घर ले गया। वहां बच्ची को कमरे में बंद करने के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची की चीख पुकार सुनकर परिजन आ गए।

विज्ञापन


वहीं लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। इस बीच आरोपी वहां से भाग निकला। बच्ची को लहूलुहान हालत में परिजन जिला महिला अस्पताल ले गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज

पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर नाबालिग आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी। इंस्पेक्टर अजीत सिंह ने बताया कि बच्ची का मेडिकल कराया गया है। वहीं पुलिस ने बुधवार को दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसे किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed