फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Teen on bike sprint fill

बाइकों पर फर्राटा भरते हैं किशोर

Mon, 05 Sep 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Mon, 05 Sep 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
Teen on bike sprint fill
खतरा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सोमवार की सुबह नगला पजाब में तीन किशोरों के हादसे में गंभीर घायल होने के बाद एक बार फिर स्कूल और अधिकारियों की ओर अंगुली उठनी शुरू हो गई है। बच्चों को गाड़ी चलाने से न तो अभिभावक रोकते हैं और न ही स्कूल संचालक व अधिकारी ही इस ओर ध्यान देते हैं।
विज्ञापन


 उल्लेखनीय है कि नियमानुसार 18 साल से कम उम्र के बच्चे गियर वाली बाइक नहीं चला सकते। यही नहीं किशोर उम्र के बच्चों को ड्राइविंग लाइसेंस भी जारी नहीं किए जाते। इसके बाद भी बड़ी संख्या में बच्चे तेज रफ्तार स्कूटी और बाइक से स्कूलों में जाते हैं। घर से निकलते समय अभिभावक, रास्ते में पुलिस और स्कूलों में संचालक इस ओर से आंखें मूंदें रहते हैं। इस संबंध में सीओ सिटी का कहना है कि ट्रैफिक पुलिस को निर्देश दिए गए हैं कि कम उम्र के बच्चे यदि बाइक चलाते मिलें तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। यही नहीं उक्त बच्चों के अभिभावकों को भी थाने बुलाकर उन्हें हिदायत दी जाए। इसके अलावा स्कूलों संचालकों को भी पत्र लिखकर कहा जाएगा कि वे भी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों पर विशेष निगाह रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed