{"_id":"6a0b27316cf6ac56e402427a","slug":"team-to-investigate-student-s-death-under-suspicious-circumstances-in-mainpuri-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: स्कूल में छत से गिरकर हुई थी संदिग्ध परिस्थिति में छात्र की माैत, हत्या का आरोप; अब टीम करेगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: स्कूल में छत से गिरकर हुई थी संदिग्ध परिस्थिति में छात्र की माैत, हत्या का आरोप; अब टीम करेगी जांच
Mon, 18 May 2026 08:21 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: Arun Parashar
Updated Mon, 18 May 2026 08:21 PM IST
सार
परिजन लगातार आरोप लगा रहे हैं कि उनके पुत्र की हत्या की गई है। सोमवार को मृतक छात्र के परिजन जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और शिकायत देकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन
प्रदर्शन करते छात्र के परिजन।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मैनपुरी जनपद के एक निजी स्कूल में संदिग्ध परिस्थिति में छत से कूदकर छात्र की मौत के मामले में मृतक छात्र के परिजन सोमवार को जिलाधिकारी को कार्रवाई की मांग को लेकर शिकायत देने पहुंचे। उन्होंने डीएम को पूरी घटना बताई और आरोप लगाया कि अभी तक मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। डीएम ने इस मामले में एसपी से वार्ता की। जांच के लिए एक टीम का गठन होगा। जिसमें पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी रहेंगे।
बता दें 22 नवंबर 2025 को सुदिति ग्लोबल स्कूल में पढ़ रहे कक्षा 9 के छात्र वंश कश्यप की संदिग्ध परिस्थिति में छत से गिरकर मौत हो गई थी। इसके बाद पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की थी। वहीं परिजन इसमें लगातार आरोप लगा रहे हैं कि उनके पुत्र की हत्या की गई है। सोमवार को मृतक छात्र के परिजन जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और शिकायत देकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
उन्होंने आरोप लगाया कि उनके पुत्र की मौत के मामले में प्राथमिकी दर्ज हो गई लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई। जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने इस मामले में एसपी गणेश प्रसाद साहा से बात की। डीएम ने बताया कि इस मामले में एक टीम बनेगी जो पूरे मामले की जांच करेगी।