{"_id":"6ae62b02ce854195fa0ea1a2","slug":"teachers-will-have-to-provide-information-about-their-relatives-along-with-their-certificatesteachers-will-have-to-provide-information-about-their-relatives-along-with-their-certificates-mainpuri-news-c-25-1-agr1063-1202032-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: शिक्षकों को प्रमाणपत्रों के साथ रिश्तेदारों की भी देनी होगी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: शिक्षकों को प्रमाणपत्रों के साथ रिश्तेदारों की भी देनी होगी जानकारी
Sat, 31 Oct 2026 11:23 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Sat, 31 Oct 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत सभी शिक्षकों के अभिलेखों की जांच की जाएगी। इसके लिए बीएसए ने सभी खंड शिक्षाधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। शिक्षकों की नियुक्ति के समय वाले अभिलेखों को जमा किया जाएगा। शिक्षक-शिक्षिकाओं को शैक्षिक प्रमाणपत्रों के साथ ही विभाग में कार्यरत अपने रिश्तेदारों के बारे में भी जानकारी देनी होगी। पिछले दो दशक में भर्तियों की एसटीएफ जांच कर रही है। हाईकोर्ट ने सभी शिक्षकों के अभिलेखों की जांच कराने का आदेश जारी किया है। इस आदेश से 5300 शिक्षकों के अभिलेखों की जांच करानी होगी। बीएसए सूर्य प्रताप सिंह ने शनिवार को जनपद के सभी खंड शिक्षाधिकारियों को पत्र जारी किया। उन्होंने आदेश दिया कि अपने विकास खंड में तैनात सभी शिक्षकों से हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, परास्नातक, टेट, सीटेट आदि प्रमाणपत्रों को जमा करें। उनसे प्रमाणपत्र के साथ शपथपत्र भी लिया जाए। यह प्रमाणपत्र वही होने चाहिए जो नियुक्ति के समय जमा किए गए हों। इसके साथ शिक्षकों से विभाग में तैनात रिश्तेदारों की जानकारी शपथपत्र के साथ मांगी है।
विज्ञापन