{"_id":"65efd0844fb5a8a178062a3f","slug":"teachers-submitted-18-point-memorandum-to-bsa-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-114119-2024-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: शिक्षकों ने बीएसए को सौंपा 18 सूत्री ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: शिक्षकों ने बीएसए को सौंपा 18 सूत्री ज्ञापन
Tue, 12 Mar 2024 09:18 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Tue, 12 Mar 2024 09:18 AM IST
विज्ञापन
शिक्षकों ने बीएसए को सौंपा 18 सूत्री ज्ञापन
- अधूरी तैयारियों के बीच डिजिटलाइजेशन के विरोध में हैं शिक्षक
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ के आह्वान पर डिजिटलाइजेशन के विरोध में शिक्षकों ने बीएसए से मुलाकात की। बीएसए को 18 सूत्री ज्ञापन सौंपा। साधन उपलब्ध न होने तक डिजिटलाइजेशन के विरोध की बात कही।
जिला अध्यक्ष गोविंद पांडेय ने ने कहा कि हम अपनी निजी सिम और आईडी से डिजिटलाइजेशन की व्यवस्था का विरोध करते हैं जब तक सरकार सीयूजी सिम उपलब्ध नहीं कराती है तब तक ये आदेश व्यावहारिक नहीं है। इसके लिए पहले सभी विद्यालयों को विद्यालय की आईडी पर सिम दी जाए तथा शिक्षकों की अन्य लंबित समस्याओं का समाधान किया जाए।
कोषाध्यक्ष अवधेश शाक्य ने कहा कि सरकार द्वारा हम शिक्षकों की समस्याओं की अनदेखी की जा रही है लंबे समय से समस्याओं का समाधान नहीं किया गया। संवैधानिक संस्था बेसिक शिक्षा परिषद की बैठक 2018 के बाद नहीं की गई। इसमें संगठन की बात सुनी जाती थी व संगठन शासन प्रशासन मिलकर योजना बनाते थे। संयोजक भुवनेश प्रताप ने कहा कि हमारी 18 सूत्री मांगों पर पहले सरकार विचार करे। शिक्षकों का भविष्य निधि खाता ऑनलाइन किया जाए। महामंत्री राजकिशोर ने कहा कि जब तक हमारी मांगों पर सरकार कोई सकारात्मक निर्णय नही लेती तब तक हमारा विरोध जारी रहेगा। सरकार रिक्त सभी पदों पर पदोन्नति करे जो कि लगातार लंबित चल रही हैं। ज्ञापन देने वालों में रजनीश यादव, नीरज कुमार, प्रदीप वर्मा, भुवनेश प्रताप, कंचन दुबे, नवीन सक्सेना, दीपक शाक्य मौजूद रहे।