{"_id":"9dd50e4b71f1c82d81fcbdcb6114810a","slug":"teacher-want-security-and-transfer-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक ने सुरक्षा और स्थानांतरण मांगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक ने सुरक्षा और स्थानांतरण मांगा
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
Updated Sat, 28 Mar 2015 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिषदीय विद्यालय के सहायक अध्यापक पर हुए प्राण घातक हमले को लेकर जिला बेसिक शिक्षाधिकारी ने एसपी को पत्र लिखा है। पत्र में आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने एवं शिक्षक को सुरक्षा मुहैया कराने का अनुरोध किया है।
विकास खंड किशनी के प्राथमिक विद्यालय मढ़नामऊ के सहायक अध्यापक विवेक यादव ने बीएसए को प्रार्थना देकर जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। इसमें कहा है कि बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा वर्ष 2014 में उच्च प्राथमिक विद्यालय कमलपुर किशनी के निर्माण के लिए उन्हें जिम्मेदारी सौंपी गई थी। उनके द्वारा विद्यालय का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। विद्यालय के लिंटर के लिए उन्होंने दो मार्च को विद्यालय के समीप एक कमरे में 100 बोरी सीमेंट रखवा दी थी।
राज मिस्त्री ने बताया कि ग्रामवासी विपिन पांडेय ने 20 बोरी सीमेंट उठा ली है। जब उन्होंने विपिन से सीमेंट की बोरियों की मांग की तो उन्होंने सरकारी माल कहते हुए गाली गलौच शुरू कर दी। विपिन और उसके साथियों ने असलाहों से जानलेवा हमला कर दिया। उनके पास रखे 20 हजार रुपये लूट लिए। भयभीत होकर राज मिस्त्री और मजदूर भी काम छोड़कर भाग गए। विवेक के प्रार्थना पत्र पर बीएसए ने एसपी को पत्र लिखकर अध्यापक को सुरक्षा मुहैया कराने का अनुरोध किया है। एसपी श्रीकांत सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।