{"_id":"585189b64f1c1bdd5d64aa74","slug":"tanker-full-of-gas-entered-the-store-major-disaster-averted","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस से भरा टैंकर दुकान में घुसा, बड़ा हादसा टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस से भरा टैंकर दुकान में घुसा, बड़ा हादसा टला
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Wed, 14 Dec 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
गैस से भरा टैंकर दुकान में घुसा, बड़ा हादसा टला
- फोटो : अमर उजाला
कोतवाली क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के समीप मंगलवार रात बड़ा हादसा होने से बच गया। इंडियन आयल का बेकाबू टैंकर एक दुकान में घुस गया। हालांकि इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई, मगर दुकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। मकान में भी दरार पड़ र्गइं। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित मोहल्ला रघुराजपुरी में प्यारे लाल शाक्य मकान बनाकर रह रहे हैं। मकान के बाहर ही उन्होंने एक दुकान बना रखी है। मंगलवार रात करीब दो बजे इंडियन आइल का गैस से भरा बेकाबू टैंकर दुकान में घुस गया। धमाके की आवाज सुनकर घर में सो रहे परिवारीजन जाग गए। मौका पाकर चालक टैंकर को छोड़कर भाग गया। कुछ ही देर में मौके पर मोहल्ले वालों की भीड़ जमा हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टैंकर तेज रफ्तार से आ रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने टैंकर को कब्जे में ले लिया। जानकारी मिली है कि उक्त टैंकर का मालिक कृष्णगोपाल अरोरा निवासी झज्जर थाना विशुनगढ़ हरियाणा है। बुधवार सुबह पीड़ित ने थाने पहुंचकर तहरीर दी।