{"_id":"585582034f1c1b310e64ab24","slug":"taalaab-par-kabja-karana-pada-mahanga","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब पर कब्जा करना पड़ा महंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब पर कब्जा करना पड़ा महंगा
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Sat, 17 Dec 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
कब्जा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पंचायत के मोहल्ला हवेली में तालाब पर कब्जा करने के मामले में नौ लोगों पर कार्रवाई की गई है। भूमि प्रबंध समिति पर तहसीलदार की जांच में दोषी मिलने पर इन पर लागान का सौ गुना 1.29 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। नोटिस में कब्जा खाली करने के साथ ही 15 दिन में उपस्थित होने के आदेश भी दिए गए हैं।
नगर पंचायत क्षेत्र में स्थित गाटा संख्या 1381 रकबा .008 हेक्टेयर तालाब है। बस्ती के बीच में होने के कारण लोगों ने इसे पाटकर कब्जा कर लिया। भूमि प्रबंधन समिति की ने इसकी शिकायत तहसीलदार से की। तहसीलदार राकेश सोनी की जांच में प्रथमदृष्टया नौ लोगों दोषी पाए गए। कब्जे का दोषी मिलने पर तहसीलदार ने रमाकांत मिश्र पर 12300 रुपये, श्याम बिहारी मिश्र पर 9200, दुर्जन, कल्लू, रमेश, बसंत पर साढ़े तेरह-तेरह हजार रुपये, रामौतार, रामप्रकाश पर 20900-20900 रुपये और मन्नूलाल पर 12 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। नोटिस पहुंचते ही लोगों में खलबली मच गई। वहीं दो लोगो ने तो नोटिस ले लिए, अन्य ने इसे लेने से इंकार कर दिया है।
-----
1.39 करोड़ से होगा सुंदरीकरण
किशनी। अतिक्रमण का शिकार हुए इस तालाब के दिन बहुरने वाले हैं। चेयरमैन जैसीराम यादव ने बताया कि इस तालाब का नगरीय झील/तालाब/पोखर संरक्षण योजना के तहत 1.39 करोड़ रुपये से सुंदरीकरण कराया जाएगा। किनारे से नाले का निर्माण भी होगा। चारों ओर बैठने की व्यवस्था के साथ लाइटिंग भी होगी। ईओ कल्पना बाजपेयी ने बताया कि तालाब के सुंदरीकरण के लिए पहली किस्त के रूप में 25 लाख रुपये आ चुके हैं।
विज्ञापन
और तालाबों पर भी हैं कब्जे
किशनी। नगर के कई और तालाब भी अतिक्रमण के शिकार हैं। देखें तो नगला सूखे, खड़सरिया आदि अन्य तालाबों पर भी स्थानीय लोगों ने कब्जा कर रखा है।