{"_id":"56f280794f1c1b3b3cf14d24","slug":"svatantrata-aandolan-ke-shaheedon-ko-bhaarat-ratn-dene-kee-maang","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वतंत्रता आंदोलन के शहीदों को भारत रत्न देने की मांग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वतंत्रता आंदोलन के शहीदों को भारत रत्न देने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Wed, 23 Mar 2016 09:54 PM IST
विज्ञापन
उस्ताद बिस्मिल्लाह खां को भारत रत्न
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहीद ए आजम सरदार भगत सिंह स्मारक ट्रस्ट की बैठक बुधवार को मंडी मोतीगंज स्थित जिला कार्यालय पर हुई। बैठक में वक्ताओं ने स्वतंत्रता आंदोलन में हुए शहीदों को भारत रत्न दिए जाने की मांग की।
बैठक में ट्रस्ट के सचिव डा. राम धन ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन में देश के कुछ घरानों को छोड़कर सभी धर्मों के लोगों का किसी न किसी रूप में योगदान रहा था। उन्होंने कहा कि शहीद सुभाषचंद्र बोस, सरदार भगत सिंह, ऊधम सिंह, अशफाक अल्ला खां, चंद्रशेखर आजाद को भारत रत्न दिया जाए।
शिव वीर सिंह भदौरिया ने कहा कि सभी बलिदानियों को शहीद घोषित किया जाए। उनके परिवारों को शहीद परिवार घोषित किया जाए। देश के जिन शहरों, कस्बों और गांवों में शहीदों व स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने जन्म लिया वहां सड़क, चौराहों और विद्यालयों के नाम उनके नाम पर रखे जाएं। शहीदों के परिवारों को 20-20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाए। बैठक के बाद प्रधानमंत्री और और मुख्यमंत्री को फैक्स भेजकर कार्रवाई की मांग की।