{"_id":"57c036084f1c1bd619d4ef4b","slug":"suv-crashed-into-a-tree-the-young-man-s-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ से टकराई स्कार्पियो, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ से टकराई स्कार्पियो, युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
Updated Fri, 26 Aug 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
death shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के मोटा मार्ग पर शुकवार की शाम अनियंत्रित स्कार्पियो पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में फकत गांव निवासी एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि साथ रहा व्यक्ति घायल हो गया। उसकी भी हालत गंभीर बनी हुई है।
थाना क्षेत्र के गांव फकत का रहने वाला मोहित कुमार (27) शुक्रवार की शाम साथियों के साथ स्कार्पियो से कहीं जा रहा था। शाम करीब 4.30 बजे मोटा मार्ग पर बाजपुर गांव के समीप सामने से आए वाहन से टक्कर बचाने के प्रयास में अनियंत्रित हुई स्कार्पियो सड़क किनारे लगे पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में मोहित की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि साथ रहा संदीप घायल हो गया। दुर्घटना के बाद जुटी भीड़ ने हादसे की जानकारी पुलिस को देते हुए घायल को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं युवक की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा है।