फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Supporters on the victory of MLAs rejoice

विधायकों की जीत पर समर्थकों ने जताई खुशी

Sun, 12 Mar 2017 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Sun, 12 Mar 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
Supporters on the victory of MLAs rejoice
विधायकों की जीत पर समर्थकों ने जताई खुशी - फोटो : अमर उजाला
विधानसभा चुनाव में जीते प्रत्याशियों का रविवार को जगह जगह कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। कई स्थानों पर मिष्ठान वितरित कर खुशी जताई।
विज्ञापन


देवी रोड स्थित सपा के नगर कार्यालय पर सदर सीट पर जीते सपा प्रत्याशी राजू यादव की जीत पर मिष्ठान वितरित कर खुशी जताई। उनका कहना था सपा की जीत विकास की जीत है। इस मौके पर नसीर वारसी, मोहम्मद ऐजाज गुड्डू, हाजी उमर, नदीम इलाही, साबिर वारसी, दीपसिंह, पप्पू राठौर, सुरेंद्र सिंह यादव, उसमान, बबलू मिस्त्री, मनोज यादव आदि मौजूद थे।
भोगांव सीट से जीते भाजपा विधायक रामनरेश अग्निहोत्री का बेवर मुख्य चुनाव कार्यालय पर स्वागत किया गया। उन्होंने कहा आठ दिन के बाद भाजपा सरकार का गठन हो जाएगा। गुंडे माफिया की जगह जेल में होगी। क्षेत्र का विकास कराना उनकी प्राथमिकता होगी। सभासद राजीव मिश्रा के प्रतिष्ठान, चेयरमैन सरितकांत भाटिया के आवास, भारतीय वस्त्रालय सहित कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। चुनाव कार्यालय प्रभारी विजय सिंह, अन्नू बैस,राकेश पाठक प्रधान, आकाश प्रताप सिंह चौहान, भइयालाल गुप्ता, राजीव मिश्रा, अंकुर मिश्रा, सरिता शाक्य, प्रमोद माहेश्वरी, मनोज दीक्षित, अमन पांडेय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


नवीगंज में आरएसएस के नेतृत्व में स्वयं सेवकों ने अबीर गुलाल से होली खेलकर जश्न मनाया। खंड कार्यवाह संकल्प सिंह चौहान, आलोक सिंह, इंदू ठाकुर, मोहित मिश्र, शिवम द्विवेदी, अवनीश गुप्ता,  मोनू मिश्रा मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिछवां क्षेत्र में भोगांव विधानसभा सीट पर तीन दशक बाद भाजपा की जीत पर मिठाई बांटी गई। टीटू दुबे ने कहा भाजपा की भोगांव विधानसभा में जीत मेहनती कार्यकर्ताओं की जीत है। भोगांव की जनता सुशासन चाहती है। सुदर्शन दुबे, विमल दुबे, दयाशंकर दुबे एडवोकेट, अजय दुबे, अनिल गुप्ता, रमेशचंद्र, रामप्रकाश, विनोद कुमार, बेंचेलाल, सुनील मौजूद थे।

कुरावली में सदर विधायक राजू यादव की जीत पर सपा कार्यकर्ताओं ने घिरोर तिराहे पर मिष्ठान वितरित किया। इस मौके पर प्रदीप यादव रिंकू, कुलवेंद्र यादव, नितिन यादव, यशकेंद्र, अवनीश, टिंकू, छोटू यादव, विपिन यादव, रिंकल गुप्ता, संदीप, गुड्डू खां, मुन्ना, योगेंद्र डीलर, मोनू सभासद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed