फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Superstitions: panic fear of the serpent in rural

अंधविश्वास: नागिन की दहशत से खौफ में ग्रामीण

Tue, 13 Sep 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Tue, 13 Sep 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
Superstitions: panic fear of the serpent in rural
खौफ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
गांव उसनीधा के ग्रामीण खौफ में हैं। सोमवार रात भर ग्रामीणों ने जागकर बिताई। कुछ समय पूर्व सांप के काटने से दंपति की मौत के बाद गांव में अंधविश्वास फैल गया है। 
विज्ञापन

गांव उसनीधा में बीते माह रवि कुमार को रात को सोते समय सांप ने काट लिया था। जिससे उसकी मौत हो गई थी। घटना के सांतवे दिन पत्नी शशि की सांप के काटने से मौत हो गई थी। ग्रामीणों के अनुसार कुछ समय पूर्व रवि ने घर में निकले एक सांप को मार दिया था। नागिन उसी का बदला ले रही है। वहीं इस हादसे को बायगीरों ने नागिन का बदला बताया। एक दिन मृतक के दो वर्षीय पुत्र गोलू को भी सांप ने काटने की कोशिश की। 
विज्ञापन

ग्रामीण लतीफ खां, महावीर सिंह, रोहित, पुष्पेंद ने बताया कि उन्होंने नागिन को देखा है। गांव में शाम होते ही ग्रामीण डंडे लेकर घूमने लगते हैं। अंधविश्वास फैला हुआ है कि नागिन अभी जिंदा है। महिलाओं ने भी देर शाम खेतों की तरफ जाना छोड़ दिया है। ग्रामीण रामप्रकाश, रामऔतार, सलौनी आदि ने प्रशासन से सांप को पकड़वाने की मांग की है। ये भी कह रहे धान की फसल में इस बार जहरीली दवा के अधिक छिड़काव की वजह से सांप निकलकर गांव की ओर आ रहे हैं। दंपति की मौत के बाद दहशत में आए ग्रामीणों ने रवि का कच्चा मकान ढहा दिया है। एक पक्की दीवार में डले टीन से मृतक की बूढ़ी मां रामश्री छोटे बेटे के साथ रह रही है।   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed