{"_id":"58ebc7fa4f1c1b9d36cf5b2f","slug":"suditi-global-ke-bachchon-ne-banaee-maanav-shrrnkhala","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुदिति ग्लोबल के बच्चों ने बनाई मानव श्रृंखला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुदिति ग्लोबल के बच्चों ने बनाई मानव श्रृंखला
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Mon, 10 Apr 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
मानव श्रृंखला
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुदिति ग्लोबल एकेडमी में वर्ष 2017 के उल्लासपूर्वक 100 दिन बीत जाने पर विद्यालय में मानव श्रृंखला बनाकर ‘100’ अंक लिखकर पर्यावरण की सुरक्षा एवं स्वच्छता के संदर्भ में शपथ दिलाई गई।
वरिष्ठ प्रधानाचार्य डा. राम मोहन ने विद्यार्थियों एवं अध्यापक-अध्यापिकाओं से कहा कि आज के पर्यावरण को देखते हुए यह सिद्ध हो रहा है कि हम कहीं न कहीं पर प्रकृति से अलग होते जा रहे हैं। वृक्षों की अंधाधुंध कटाई से पर्यावरण में ऊष्णता अधिक होती जा रही है। वृक्ष लगाने के स्थान पर वृक्षों को काटना मानव जीवन के लिए बहुत ही हानिकारक है। यदि वृक्षों की संख्या दिनों दिन घटती जाएगी तो आक्सीजन की मात्रा कम होती जाएगी और मानव जीवन बहुत ही दुर्लभ हो जाएगा।
उन्होंने कहा कि यदि आपके गली, मोहल्ले, कालोनी में सड़क आदि स्थानों पर गंदगी के ढेर दिखाई दें तो आप नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष, उप जिलाधिकारी एवं जिलाधिकारी से भी प्रार्थना पत्र के माध्यम से सूचित कर गंदगी हटवाने का निवेदन करें। कभी भी अपने घर से, कार से एवं कहीं से भी गंदगी नहीं फेंकनी चाहिए। विद्यालय की प्रशासनिक प्रधानाचार्य डा. कुसुम मोहन, प्रबंध निदेशक लव मोहन, उपप्रधानाचार्य जय शंकर तिवारी, कैंपस कोआर्डिनेटर अल्का दुबे सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।